{"_id":"6040c0d9df470919972b513d","slug":"pakistan-national-assembly-session-summoned-for-saturday-for-pm-imran-khan-to-seek-vote-of-confidence-from-the-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: संसद में विश्वास मत हासिल करेंगे प्रधानमंत्री इमरान खान, शनिवार को सत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: संसद में विश्वास मत हासिल करेंगे प्रधानमंत्री इमरान खान, शनिवार को सत्र
Thu, 04 Mar 2021 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : twitter.com/PakPMO
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्त मंत्री की हार के बाद संसद में विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान संसद में विश्वास मत हासिल कर सकें, इसके लिए शनिवार को देश की राष्ट्रीय असेंबली का सत्र बुलाया गया है।
विज्ञापन
Pakistan's National Assembly session summoned for Saturday for PM Imran Khan to seek vote of confidence from the parliament, reports Dawn newspaper
— ANI (@ANI) March 4, 2021विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी और वित्त मंत्री का पद संभाल रहे अब्दुल हफीज शेख बुधवार को सीनेट चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से हार गए थे। इमरान खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी की जीत के लिए व्यक्तिगत रूप से कई प्रयास किए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता गिलानी विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के सर्वसम्मत उम्मीदवार थे।
गिलानी की जीत के बाद कई विपक्षी नेताओं ने खान की आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। परिणाम जारी होने के कुछ घंटे बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पीएम ने विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है। पीटीआई के उपाध्यक्ष कुरैशी ने कहा, यह निर्णय पार्टी की बैठक में विचार विमर्श के बाद लिया गया।