{"_id":"5e792d928ebc3e768343ea58","slug":"pakistan-muttahida-qaumi-will-join-the-imran-khan-government-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान सरकार में फिर शामिल होगी मुत्ताहिदा कौमी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान सरकार में फिर शामिल होगी मुत्ताहिदा कौमी
Tue, 24 Mar 2020 03:14 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 Mar 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार से दो महीने पहले अलग होने वाली मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने एक बार फिर इसका हिस्सा बनने का फैसला लिया है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने एमक्यूएम-पी को एक अतिरिक्त मंत्रालय देने के साथ ही कराची और हैदराबाद के विकास के लिए पैसा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एमक्यूएम-पी समन्वयक डॉ. खालिद मकबूल सिद्दीकी ने 12 जनवरी को इमरान सरकार से इस्तीफा देने का एलान किया था। वह सरकार में सूचना तकनीक और दूरसंचार मंत्री थे। उनका आरोप था कि पीटीआई ने वादों को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी पीटीआई सरकार को समर्थन देना जारी रखेगी। इस बार एमक्यूएम-पी ने फैसला लिया है कि डॉ. सिद्दीकी की जगह एमएनए अमीनुल हक सरकार में शामिल होंगे और उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालय का कार्यभार मिलेगा। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता फैसल सब्जवारी को मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री के विशेष सहायक के तौर पर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन