{"_id":"5eed73b28ebc3e42dc3a3c50","slug":"pakistan-more-than-100-mps-railway-ministers-speakers-opposition-leaders-coronavirus-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: रेल मंत्री, स्पीकर समेत 100 से ज्यादा सांसद कोरोना संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: रेल मंत्री, स्पीकर समेत 100 से ज्यादा सांसद कोरोना संक्रमित
Sat, 20 Jun 2020 07:55 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 20 Jun 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोनावायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां अब तक 1.60 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि तीन हजार से ज्यादा मौतें हुई है। सिर्फ यही नहीं पाकिस्तान की संसद में भी कोरोना ने प्रवेश कर लिया है। सत्ताधारी पार्टी से लेकर विपक्ष तक के कई नेता, मंत्री कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में करीब 100 से ज्यादा सांसद-विधायक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना से संक्रमित होने वाले हाईप्रोफाइल नेताओं में दो पूर्व प्रधानमंत्री- युसूफ रजा गिलानी और शाहिद खाकन अब्बासी भी हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा रेल मंत्री शेख रशीद, स्पीकर असद कैसर, संसद में विपक्ष के नेता और नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ और गृह राज्य मंत्री शहरयार खान अफरीदी भी शामिल हैं। बता दें कि शाहबाज शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के संसदीय सचिवालय के अनुसार, 342 सदस्यों वाली संसद के करीब एक तिहाई सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए हैं। हालांकि कई सांसद और नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने संक्रमित होने के बारे में जानकारी नहीं दी है। जबकि कई नेता और मंत्री स्वयं ही क्वारंटीन हो गए हैं। सचिवालय के मुताबिक संसद में काम करने वाले करीब 40 कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमति हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में सत्ताधारी इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के सबसे ज्यादा 38 सांसद संक्रमित हैं। मुख्य विपक्षी दल पीएमएलएन के 27, बेनजीर भुट्टो की पीपीपी के 23 नेता संक्रमित हैं। वहीं पाकिस्तान में अब तक छह सांसदों, विधायकों की मौत हो चुकी है।