फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Minister for Human Rights has written to UNICEF against Priyanka on Kashmir

पाकिस्तान की मंत्री ने प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ खोला मोर्चा, यूनिसेफ को लिखा खत

Wed, 21 Aug 2019 04:13 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 21 Aug 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Minister for Human Rights has written to UNICEF against Priyanka on Kashmir
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

भारत ने जब से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खंड दो और खंड तीन को खत्म किया है, तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कभी संयुक्त राष्ट्र भाग रहा है तो कभी चीन। अब पाकिस्तान की मानवाधिकर मंत्री एम शिरीन मजारी प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ यूनिसेफ को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा है कि यूएन की गुडविल एंबेसेडर फॉर पीस प्रियंका चोपड़ा जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार के दावे का समर्थन कर रही है जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

   

दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस बीच एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता आयशा मलिक प्रियंका के कुछ महीने पहले किए गए ट्वीट पर भड़क गई थीं जिसमें प्रियंका ने भारतीय सेना की तारीफ की थी। इसी को लेकर शिरीन ने अब प्रियंका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिरीन ने अपने खत में कश्मीर मुद्दे पर भी लिखा है।

माजरी ने खत में यूनिसेफ से कहा है,"आपका ध्यान प्रियंका चोपड़ा के मुद्दे पर लाना चाहती हूं, जिन्हें आपने शांति के लिए यूएन गुडविल एबेस्डर नियुक्त किया है।"  उन्होंने कश्मीर की स्थिति की तरफ इशारा करते हुए कहा, "ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सभी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के उल्लंघन का परिणाम है।" 

उन्होंने आगे लिखा, "प्रियंका ने भारतीय सरकार की इस पॉजिशन का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है। और उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री की तरफ से पाकिस्तान को दी गई न्यूक्लियर धमकी का भी सपोर्ट किया था। ये शांति और गुडविल की नीति के बिल्कुल खिलाफ है। जिसके लिए प्रियंका को नियुक्त किया गया था। मैं अनुरोध करना चाहूंगी कि प्रियंका को तुरंत प्रभाव से यूएन गुडविल एम्बेस्डर के पद से हटाया जाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed