{"_id":"68491c59d5d600881707cb51","slug":"pakistan-man-extradited-to-us-over-plot-to-attack-jewish-center-on-oct-7-anniversary-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: यहूदियों की सामूहिक हत्या की थी योजना, साजिशकर्ता पाकिस्तानी नागरिक अमेरिका प्रत्यर्पित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: यहूदियों की सामूहिक हत्या की थी योजना, साजिशकर्ता पाकिस्तानी नागरिक अमेरिका प्रत्यर्पित
Wed, 11 Jun 2025 02:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:13 PM IST
सार
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि शाहजेब ने कथित तौर पर अमेरिका की सीमा में घुसकर यहूदी समुदाय पर हमले की साजिश रची।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। इस पाकिस्तानी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में यहूदियों के खिलाफ बड़े सामूहिक हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। आरोपी हमास के इस्राइल पर 7 अक्तूबर को किए गए आतंकी हमले की पहली वर्षगांठ पर अमेरिका में हमला करने की साजिश रच रहा था।
आईएसआईएस का समर्थन करने का आरोप
आरोपी की पहचान शाहजेब खान उर्फ शाहजेब जादून (20 वर्षीय) के रूप में हुई है। शाहजेब को मंगलवार को कनाडा से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। शाहजेब पर न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में एक यहूदी सेंटर में हमले की साजिश रचने का आरोप है। अमेरिका के न्याय विभाग ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। शाहजेब के खिलाफ इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और अल-शाम जैसे आतंकी संगठनों को समर्थन और संसाधन उपलब्ध कराने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने जैसे आरोप लगे हैं।
ये भी पढ़ें- Los Angeles: लॉस एंजिलिस हिंसा पर भड़के ट्रंप, बोले- हम इस शहर को आजाद कराकर रहेंगे
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा यहूदियों को निशाना बनाना चाहता था पाकिस्तानी नागरिक
शाहजेब खान को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि शाहजेब ने कथित तौर पर अमेरिका की सीमा में घुसकर यहूदी समुदाय पर हमले की साजिश रची। काश पटेल ने कहा कि हमास के इस्राइल पर किए गए 7 अक्तूबर के हमले की पहली वर्षगांठ पर शाहजेब ने भी सामूहिक हत्याकांड की योजना बनाई थी। अमेरिका के अटॉर्नी जे क्लेटन ने बताया कि खान ने अत्याधुनिक हथियारों से हमले की योजना बनाई थी और उसने ज्यादा से ज्यादा यहूदी लोगों को निशाना बनाना चाहता था। आरोपी आईएसआईएस के समर्थन में ऐसा करने वाला था। फिलहाल अमेरिकी जांच एजेंसियां अब आरोपी से पूछताछ करेंगी।
9/11 के बाद सबसे बड़ा हमला होता
पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि अगर उसकी साजिश सफल हो जाती तो यह अमेरिकी धरती पर 9/11 के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला होता। शाहजेब को बीते साल सितंबर में अमेरिका की अपील पर कनाडा में गिरफ्तार किया गया था। शाहजेब को पकड़ने के लिए अमेरिका के दो खुफिया एजेंट्स ने उससे सोशल मीडिया के जरिए बात शुरू की। इस बातचीत में ही शाहजेब ने अपनी साजिश का खुलासा किया। बातचीत में शाहजेब ने ये भी बताया कि न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा यहूदी लोग रहते हैं, इसलिए उसने न्यूयॉर्क में ही हमला करने की साजिश रची है। अपनी योजना के तहत शाहजेब कनाडा से कार में सवार होकर 4 सितंबर 2023 को अमेरिका सीमा पर पहुंच गया था। हालांकि सीमा के करीब ही कनाडा के सुरक्षाकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन