फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan man arrested in london for attacking sikh shrine write note on gurudwara wall

ब्रिटेन: पाक नागरिक ने गुरुद्वारे में की तोड़फोड़, कश्मीरियों को लेकर दीवार पर लिखा संदेश

Tue, 26 May 2020 10:08 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 26 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Pakistan man arrested in london for attacking sikh shrine write note on gurudwara wall
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Wikimedia Commons

ब्रिटेन के डर्बी में सोमवार को एक पाकिस्तानी नागरिक ने गुरु अर्जन देव गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन

तोड़फोड़ करने वाले इस व्यक्ति ने गुरुद्वारे की दीवारों पर एक नोट भी चिपकाया। इसमें कश्मीर के बारे में लिखा गया है। आरोपी ने लिखा है कि कश्मीरियों की मदद करने की कोशिश करो वरना हर किसी को मुश्किल होगी। इस नोट में एक फोन नंबर भी दिया गया है।
विज्ञापन



सेवादारों और कर्मचारियों की सुरक्षा करेंगे सुनिश्चित
गुरुद्वारे से जुड़े अधिकारियों ने कहा, 'इस तरह का हेट क्राइम या सिखों के खिलाफ किसी तरह का अपराध हमें सेवा और प्रार्थना करने से नहीं रोक पाएगा। हम समुदाय की सेवा करना जारी रखेंगे। रोजाना होने वाली प्रार्थना जारी रहेगी। हम अपने सभी सेवादारों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में भारतीयों पर होते रहते हैं हमले
लंदन में भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों पर बड़े पैमाने पर हमले होते रहते हैं। पिछले साल अगस्त में भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर इकट्ठा हुए भारतीयों पर पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने अंडे और पानी की बोतलें फेंकी थी। इसके अलावा पत्थर भी फेकें थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed