{"_id":"5fbdeb358ebc3e3b4b41a8a7","slug":"pakistan-law-on-provision-to-make-rapists-chemically-impotent-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलात्कारियों पर सख्त हुआ पाकिस्तान, दोषियों को नपुंसक बनाने पर जल्द बनेगा कानून","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बलात्कारियों पर सख्त हुआ पाकिस्तान, दोषियों को नपुंसक बनाने पर जल्द बनेगा कानून
Wed, 25 Nov 2020 11:33 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान रेप लॉ
- फोटो : twitter.com/PakPMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मीडिया में मंगलवार को जारी एक खबर में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक कानून को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी जिसमें बलात्कार के दोषियों को रासायनिक तरीके से नपुंसक बनाने और यौन उत्पीड़न के मामलों में त्वरित सुनवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जियो टीवी की खबर के अनुसार संघीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया जिसमें कानून मंत्रालय ने बलात्कार रोधी अध्यादेश का मसौदा प्रस्तुत किया। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबर के अनुसार, मसौदे में पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका बढ़ाना, बलात्कार के मामलों में तेजी से सुनवाई करना और गवाहों का संरक्षण शामिल है।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री खान ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस मामले में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बलात्कार पीड़िताएं बिना डर के शिकायतें दर्ज करा सकेंगी और सरकार उनकी पहचान छिपाकर रखेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ संघीय मंत्रियों ने दुष्कर्म के दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने की भी सिफारिश की। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद फैसल जावेद खान ने ट्विटर पर लिखा कि कानून जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा।