फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan lacks ammunition economic strength to fight India Pak journalists reveal Gen Bajwas remarks

Pakistan: 'भारत से लड़ाई के लिए पाकिस्तानी सेना के पास न टैंक-न डीजल-न पैसा', बाजवा को लेकर नए खुलासे में दावा

Mon, 24 Apr 2023 05:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 05:08 PM IST
सार

पाकिस्तान के दो जाने-माने पत्रकारों हामिद मीर और नसीम जेहरा ने एक शो के दौरान कहा कि जनरल बाजवा ने 2021 में खुलासा किया था कि उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ गुप्त बातचीत की थी।

विज्ञापन
Pakistan lacks ammunition economic strength to fight India Pak journalists reveal Gen Bajwas remarks
जनरल (रि.) कमर जावेद बाजवा, हामिद मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने दो पत्रकारों से कहा था कि उनके देश के पास भारत के खिलाफ लड़ने के लिए गोला-बारूद और आर्थिक ताकत की कमी है। लंदन स्थित एक पाकिस्तानी मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के दो जाने-माने पत्रकारों हामिद मीर और नसीम जेहरा ने एक शो के दौरान कहा कि जनरल बाजवा ने 2021 में खुलासा किया था कि उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ गुप्त बातचीत की थी और उसी साल दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा की योजना बनाई गई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "कमर जावेद बाजवा का कश्मीर पर किए गए सौदे का खुलासा अभी तक पाकिस्तानी नागरिकों के सामने नहीं किया गया है। भारत के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम के बाद प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान का दौरा करना था।"

विज्ञापन
विज्ञापन


"जब इसके बारे में विदेश मंत्रालय को पता चला, तो वे इमरान खान (तत्कालीन प्रधानमंत्री) के पास गए, क्योंकि वे इसके बारे में अनजान थे। इमरान खान ने कहा कि उन्हें इसके बारे में पता है और एनएसए अजीत डोभाल के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, इमरान खान ने कहा कि उनके पास पीएम मोदी की पाकिस्तान यात्रा के बारे में कोई पुष्टि (कन्फर्मेशन) नहीं है।"

ब्रिटेन स्थित पाकिस्तानी मीडिया 'यूके44' के साथ एक विस्फोटक इंटरव्यू में पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि जनरल जावेद बाजवा को पाकिस्तान के सैन्य कौशल पर संदेह था। मीर के अनुसार, जनरल बाजवा ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध नहीं कर सकता। जनरल बाजवा का हवाला देते हुए मीर ने कहा कि कमांडरों के सम्मेलन के दौरान बाजवा ने स्वीकार किया कि पाकिस्तानी सेना का भारतीय सेना से कोई मुकाबला नहीं है।

मीर ने कहा, घटना के बाद उन्होंने फैज से कम से कम विदेश कार्यालय को इस बारे में सूचित करने के लिए कहा। हालांकि, बाजवा आए और उन्हें लेक्चर दिया - वही लेक्चर जो हमें दिया गया था---क्या आपको याद है - टैंक काम करने की स्थिति में नहीं हैं, तोपों की आवाजाही के लिए डीजल नहीं है। 


मीर और जेहरा ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना से लड़ने में असमर्थ है। मीर ने यह भी दावा किया कि विकल्पों के अभाव में जावेद बाजवा ने सामान्य संबंध बनाने के लिए भारत के साथ सुधारने का प्रस्ताव रखा। दोनों पक्ष कश्मीर के समाधान पर काम कर रहे थे, क्योंकि पाकिस्तान को एहसास हुआ कि उसके पास भारत से लड़ने के लिए गोला-बारूद और आर्थिक ताकत की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed