फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Kartarpur management says no alcohol served, dance party at Gurdwara reception for stakeholders

Pakistan: 'रिसेप्शन में नहीं परोसी गई शराब, न ही डांस पार्टी हुई', वायरल वीडियो पर करतारपुर प्रबंधन की सफाई

Mon, 20 Nov 2023 07:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Nov 2023 07:53 PM IST
सार

Pakistan: पीएमयू के अधिकारियों ने बताया कि 18 नवंबर को आयोजित रिसेप्शन में न कोई शराब परोसी गई और न ही किसी प्रकार का डांस हुआ। वायरल वीडियो में डिनर पार्टी में शराब दिखाई दे रही है, दुष्प्रचार के मकसद से वीडियो से छेड़छाड़ की गई होगी।

विज्ञापन
Pakistan: Kartarpur management says no alcohol served, dance party at Gurdwara reception for stakeholders
करतारपुर गुरुद्वारा साहिब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करतारपुर परियोजना प्रबंधन इकाई के अधिकारियों ने सोमवार को उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि गुरुद्वारा दरबार साहिब के परिसर में डांस, शराब और मांस पार्टी आयोजित की गई। अधिकारियों ने कहा कि गलत उद्देश्यों से वीडियो के साथ छेड़छाड़ हो सकती है। कार्यक्रम का वीडियो ऑनलाइन काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग परिसर में डांस करते और शराब परोसते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) के अधिकारियों ने सोमवार को 'पीटीआई' को बताया कि 18 नवंबर को आयोजित रिसेप्शन में न कोई शराब परोसी गई और न ही किसी प्रकार का डांस हुआ। अधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो में डिनर पार्टी में शराब दिखाई दे रही है। दुष्प्रचार के मकसद से वीडियो से छेड़छाड़ की गई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने कहा, कार्यक्रम में एक लड़की गजल गा रही है और गलत उद्देश्यों के लिए वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि डिनर रिसेप्शन गुरुद्वारा दरबार साहिब में परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) से करीब दो किलोमीटर दूर आयोजित किया गया था। इसका उद्घाटन गुरु नानक की 550वीं जंयती के मौके पर नौ नवंबर 2029 को किया गया था। करतारपुर सिखों का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है, क्योंकि गुरु नानक ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष इसी स्थान पर बिताए थे। 
 

विज्ञापन

इसके अलावा, पीएमयू ने एक बयान में कहा कि डिनर रिसेप्शन करतारपुर के दूसरे-चरण के विकास के लिए पिछले सप्ताहांत पर आयोजित किया गया था और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की गई थी। बयान में कहा गया, पीएमयू की ओर से शनिवार की रात (18 नवंबर) करतारपुर में एक अनौपचारिक डिनर रखा गया था, जिसमें नरोवाल जिले के सभी महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बयान के मुताबिक, डिनर में न्यायपालिका, जिला प्रशासन, पुलिस, रेंजर, एंटी-नारकोटिक्स अधिकारी और पत्रकार शामिल हुए।
 

इसमें कहा गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य करतारपुर के दूसरे चरण के विकास से जुड़े सभी विभागों और हितधारकों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed