फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Karachi man killed his friend for taking bite of his girlfriends burger

Pakistan: दोस्त की गर्लफ्रेंड का बर्गर खाना कराची के व्यक्ति को पड़ा महंगा, जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ी कीमत

Thu, 25 Apr 2024 06:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

घटना आठ फरवरी की है। पुलिस ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ, जब पीड़ित अली केरियो ने आरोपी की गर्लफ्रेंड का बर्गर खाया। पीड़ित एक सत्र न्यायाधीश का बेटा था।

विज्ञापन
Pakistan Karachi man killed his friend for taking bite of his girlfriends burger
दोस्त की गर्लफ्रेंड का बर्गर खाया तो हो गई हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां बर्गर खाने पर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। यह घटना कराची की है, जहां आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बर्गर ऑर्डर किया था। आरोपी का दोस्त भी मौके पर मौजूद था और उसने उसकी गर्लफ्रेंड का आधा बर्गर खा लिया। इससे नाराज आरोपी ने अपने दोस्त पर गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन


दोस्त की गर्लफ्रेंड का बर्गर खाना पड़ा महंगा
यह घटना आठ फरवरी की है। पुलिस ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ, जब पीड़ित अली केरियो ने आरोपी की गर्लफ्रेंड का आधा बर्गर खाया। वहीं इस बात से नाराज सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बेटा आरोपी डनियाल ने पीड़ित की हत्या कर दी। बता दें कि पीड़ित एक सत्र न्यायाधीश का बेटा था।
विज्ञापन


जांच में बताया गया कि डनियाल ने अपनी गर्लफ्रेंड शाजिया को अपने घर पर बुलाया था। उस समय उसका मित्र अली केरियो और उसका भाई अहमेर भी वहां मौजूद था। आरोपी ने दो बर्गर ऑर्डर किया था। इस दौरान पीड़ित कोरियो ने शाजिया के बर्गर से एक निवाला खा लिया। केरियो की इस हरकत से डनियाल को गुस्सा आ गया। उसका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने अपने गार्ड की राइफल से केरियो पर गोलियां बरसा दी। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है और रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के बेटे को आरोपी बताया गया। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे फिलहाल अदालत के समक्ष पेश करना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed