फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan journalist Shahid Zehri killed in bomb attack in Balochistan

कराची: बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी पत्रकार को बम से उड़ाया, इलाके में फैली दहशत

Mon, 11 Oct 2021 01:36 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 01:36 PM IST
सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ने सोमवार को बम से हमला कर एक 35 वर्षीय पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या कर दी। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Pakistan journalist Shahid Zehri killed in bomb attack in Balochistan
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ने रविवार को बम से हमला कर एक 35 वर्षीय पाकिस्तानी पत्रकार शाहिद जेहरी की हत्या कर दी। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं ईदगाह स्टेशन के ऑफिसर नदीम हैदर ने डॉन न्यूज के हवाले से बताया कि शाहिद जेहरी मेट्रो 1 न्यूज से जुड़े हुए थे और जब वे बलूच प्रांत में अपनी कार से यात्रा कर रहे थे उसी समय उनपर बम से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार इस हमले में टीवी रिपोर्टर जेहरी को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में कराची के डॉ रूथ पफौ सिविल अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
Dawn.com की रिपोर्ट के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक व्यस्त सड़क पर यू-टर्न लेते ही जेहरी की चलती कार पर बम से हमला किया गया। हमले के कुछ देर बाद प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन


एक साल के दौरान 10 से अधिक पत्रकार की हत्या
फरवरी में, काउंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूजपेपर्स एडिटर्स (CPNE) की मीडिया फ्रीडम रिपोर्ट 2020 में खुलासा किया गया था कि साल 2020 में पेशेवर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कम से कम 10 पत्रकारों की हत्या कर दी गई और कई अन्य लोगों को धमकाया गया, अपहरण किया गया, प्रताड़ित किया गया और झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed