फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan issues NOTAM notice to airmen and Naval warning for possible missile test

कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण की तैयारी में, जारी किया नौसेना अलर्ट

Wed, 28 Aug 2019 04:58 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Pakistan issues NOTAM notice to airmen and Naval warning for possible missile test
पाकिस्तान के मंसूबे
कश्मीर के मुद्दे पर बौखलाया पाकिस्तान एक और मिसाइल परीक्षण की तैयारी में है। पाकिस्तान ने एनओटीएएम (NOTAM - एयरमेन को नोटिस) और नौसेना अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान ने कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण रेंज से संभावित मिसाइल परीक्षण के मद्देनजर यह नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही है। उसके नेता और मंत्री बेसिर-पैर के बयान दिए जा रहे हैं। खुद पाक पीएम इमरान खान भी देश को संबोधित करते हुए परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं। इन्हीं गीदड़भभकियों के बीच पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण को अंजाम देने की तैयारी में है। 

भारत-पाक युद्ध की तैयारी 

वहीं, पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत-पाक के बीच युद्ध की भविष्यवाणी की है। उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध की तारीख भी बताई है। पाक मीडिया के अनुसार बुधवार को एक सेमिनार में पाक मंत्री शेख रशीद ने कहा कि मैं अक्तूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं, और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं।

शेख रशीद ने आग कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं। हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed