{"_id":"5f1638918ebc3e63c920a046","slug":"pakistan-is-the-second-fastest-growing-population-in-south-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाला दूसरा देश, भारत पांचवें स्थान पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाला दूसरा देश, भारत पांचवें स्थान पर
Tue, 21 Jul 2020 06:06 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान
- फोटो : सोशल
पाकिस्तान की मौजूदा आबादी लगभग 22.9 करोड़ है, लेकिन दक्षिण एशियाई क्षेत्र में 3.6 बच्चों की वार्षिक दर के साथ देश शीर्ष दो सबसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले देशों में शामिल है। यूएस पॉप्युलेशन रिफरेंस ब्यूरो नामक एनजीओ द्वारा हाल में जारी 2020 विश्व जनसंख्या डाटा शीट के मुताबिक, दक्षिण एशियाई देशों में गृहयुद्ध में घिरा अफगानिस्तान प्रति दंपती 4.5 बच्चों के साथ सबसे ऊपर है। 1.40 करोड़ जनसंख्या के साथ भारत दुनिया की दूसरी सबसे आबादी वाला देश है, लेकिन प्रजनन दर 2.2 है। पाकिस्तान की प्रजनन दर 3.6 के साथ 19.4 वर्षों में दो गुनी हुई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान की तुलना में तेज प्रजनन दर है, लेकिन उच्च मृत्युदर और कम जीवन प्रत्याशा के कारण देश की कुल आबादी अभी भी 3.89 करोड़ ही है। एक और दक्षिण एशियाई देश बांग्लादेश की कुल आबादी, 2020 में अनुमानित रूप से 2.3 की वार्षिक प्रजनन दर के साथ 16.98 करोड़ है। बांग्लादेश तीसरे और इसके बाद चौथे स्थान पर मालदीव और पांचवें स्थान पर भारत है। इसके बाद प्रजनन दर के रूप में नेपाल और श्रीलंका और भूटान अंतिम स्थान साझा करते हैं।
विज्ञापन