{"_id":"5c3ca497bdec2273404df20c","slug":"pakistan-is-not-interested-in-cpec-power-project-refused-china-s-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने सीपीईसी के तहत चीन की बिजली परियोजना को टाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने सीपीईसी के तहत चीन की बिजली परियोजना को टाला
Mon, 14 Jan 2019 08:32 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के तहत बनने वाले एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र की परियोजना को टाल दिया है। इसके पीछे सरकार का तर्क है कि आने वाले कुछ सालों के लिए पर्याप्त उत्पादन क्षमता की परियोजनाएं पहले से ही कतार में हैं।
विज्ञापन
सीपीईसी, पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है। यह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल का अहम अंग है। पाकिस्तान की पिछली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सरकार ने चीन द्वारा स्थापित की जाने वाली 1,320 मेगावाट की रहीम यार खान बिजली परियोजना को आगे बढ़ाया था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आधिकारिक तौर पर चीन को यह संदेश भेज दिया है कि वह अब इस परियोजना में रुचि नहीं रखते हैं, क्योंकि अगले कुछ सालों के लिए पर्याप्त उत्पादन क्षमता की परियोजनाएं पहले से ही कतार में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने चीन से इसे आधिकारिक तौर पर सीपीईसी से बाहर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन