फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan is forced to favour China, war of words against IMF intensifies, know the whole matter

Pakistan: मजबूरी में चीन के पाले में जा रहा पाकिस्तान, आईएमएफ के खिलाफ जुबानी जंग तेज, जानें पूरा मामला

Thu, 22 Jun 2023 03:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 03:32 PM IST
सार

इस बीच आईएमएफ से ऋण पाने की कोशिश में पाकिस्तान ने करीब दर्जन भर देशों से संपर्क किया है। पाकिस्तान के लिए नई मुश्किल अगले वित्त वर्ष के लिए पेश शरीफ सरकार के बजट से पैदा हुई है। 

विज्ञापन
Pakistan is forced to favour China, war of words against IMF intensifies, know the whole matter
Xi Jinping and Shahbaz Sharif - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से निराशा हाथ लगने के बाद अब पाकिस्तान चीन की तरफ और भी ज्यादा झुकता नजर आ रहा है। इसके साथ ही आईएमएफ से उसकी जुबानी जंग तेजी होती जा रही है। अब तक आईएमएफ पर जुबानी हमला पाकिस्तान के वित्त मंत्री या उनसे निचले स्तर के अधिकारी बोल रहे थे। अब खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मोर्चा संभाला है। साथ ही उन्होंने खुलेआम ‘समय पर मदद देने के लिए’ चीन का आभार जताया है।
विज्ञापन


चीन ने अपने लिए अनुकूल मौका देखते हुए पाकिस्तान में परमाणु बिजली संयंत्र लगाने का एक नया करार कर लिया है। इस समझौते पर मंगलवार को दस्तखत हुए। बताया गया है कि बनने वाले एटमी प्लांट से 1,200 मेगावाट बिजली पैदा होगी। यह संयंत्र पूरी तरह चीन के निवेश से लगेगा। इस समझौते पर दस्तखत होने के मौके पर शहबाज शरीफ ने चीन को ऐसा सहयोगी बताया, जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जा सकता है। चाश्मा 5 न्यूक्लीयर पॉवर प्लांट के लिए करार होने के बाद शरीफ ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान को आईएमएफ से ऋण मिलने का अभी भी इंतजार है, वहीं चीन ने आगे आकर मदद दी है और संकट के वक्त पाकिस्तान को बचाया है।  
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने कहा कि हालांकि कुछ अन्य देशों ने भी पाकिस्तान की मदद की है, लेकिन चीन से मिली सहायता खास महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा- ‘चीन ने ऐसी मदद की है, जिसके लिए उसके प्रति आभार जताने का शब्द उनके पास नहीं है।’ शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान ने ऋण कार्यक्रम की नौवीं समीक्षा के तहत आईएमएफ की सारी शर्तें पूरी कर दी हैं। इसके बावजूद इस संस्था ने पाकिस्तान के लिए कर्ज की रकम जारी नहीं की है। इस बीच चीन के अलावा सऊदी अरब और कतर ने पाकिस्तान की मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आईएमएफ से ऋण पाने की कोशिश में पाकिस्तान ने करीब दर्जन भर देशों से संपर्क किया है। पाकिस्तान के लिए नई मुश्किल अगले वित्त वर्ष के लिए पेश शरीफ सरकार के बजट से पैदा हुई है। आईएमएफ ने इस बजट की यह कहते हुए आलोचना की है कि इसमें उसकी शर्तों के मुताबिक राजस्व जुटाने और कर ढांचे को ढालने के उपाय नहीं किए गए हैं। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार ने इस आलोचना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। लेकिन शहबाज शरीफ ने स्थिति को संभालने की कोशिश में कहा कि उनका देश आईएमएफ की चिंताओं को दूर करने के लिए तैयार है। 

चाश्मा-5 संयंत्र पंजाब प्रांत में लगेगा। चीन ने कहा है कि वह जीवाश्म ऊर्जा से अक्षय ऊर्जा की तरफ पाकिस्तान के जाने में पूरी मदद करेगा। इस परियोजना के पूरी होने के बाद पाकिस्तान के पास परमाणु ऊर्जा की पैदा करने क्षमता 1,400 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। इसके पहले कराची बंदरगाह के पास एक एक परणाणु बिजली संयंत्र लगा था। यह संयंत्र भी चीन की मदद से ही लगाया गया था। 


जानकारों के मुताबिक यह अभी साफ नहीं है कि नई परियोजना चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का हिस्सा है या नहीं। बीआरआई के तहत चीन पहले से ही पाकिस्तान में 65 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed