फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan is facing economic despair, price of milk reach to 180 rupee per litre

अब दूध के लिए तरस रही पाकिस्तानी जनता, 180 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा दाम

Sat, 13 Apr 2019 10:41 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 13 Apr 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Pakistan is facing economic despair, price of milk reach to 180 rupee per litre
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

मंहगाई की मार झेल रही पाकिस्तान की जनता के लिए परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सब्जियों, पेट्रोल, डीजल आदि चीजों की पहली ही कीमतें काफी ज्यादा होने की वजह से लोगों की जान अधर में लटकी हुई है। अब दूध के बढ़े दामों ने उसकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन


कराची डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने अचानक से ही दूध के दामों में 23 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके कारण यहां दूध की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं खुदरा बाजार में दूध 100 से 180 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। भारतीय रुपये की तुलना में पाकिस्तानी रुपये का मूल्य आधा है।
विज्ञापन


मंहगाई से दो-चार हो रही पाकिस्तान की जनता इस समय काफी गुस्से में है। इमरान खान के लिए अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुतौनी है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार फार्मर्स एसोसिएशन ने सरकार से कई बार दाम बढ़ाने का अनुरोध किया था। मगर जब सरकार ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने खुद यह फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया कि वह इस मामले में दखल देने के लिए अधिकारियों से मिले थे। मगर उन्होंने कुछ नहीं किया। चारे का दाम चार गुना और ईंधन की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। प्रशासन ने एसोसिएशन के फैसले को गलत बताया है। मंहगा दूध बेचने वाले खुदरा विक्रेताओं पर कार्रवाई हुई है।

प्रशासन ने दूध के दाम 94 रुपये प्रति लीटर तय किए हैं। बावजूद इसके खुदरा विक्रेता 100 से 180 रुपये प्रति लीटर की कीमत से दूध बेच रहे हैं। इसी कारण प्रशासन ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि मंहगा दूध बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस मामले में एक दुकानदार की गिरफ्तारी भी हुई है। 

बता दें कि पाकिस्तान में मार्च 2019 के दौरान महंगाई की दर पांच वर्ष के उच्चतम स्तर 9.41 फीसदी पर पहुंच गई है। महंगाई का यह स्तर अप्रैल 2014 के बाद का सर्वाधिक है। उस समय महंगाई 9.2 फीसदी आंकी गई थी। मार्च महीने में ही महंगाई एक माह पहले की तुलना में 1.42 फीसदी बढ़ गई है।


पाकिस्तान में 10 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं। इसके चलते गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में 40 लाख की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पाकिस्तान के पास आयात करने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं है। पाकिस्तान का विदेशी पूंजी भंडार फिलहाल, 8.5 अरब डॉलर का है। लेकिन, यह दो महीने के आयात के लिए भी काफी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed