फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan interim PM Anwaar-ul-Haq Kakar terms May 9 violence attempted coup news and updates

Pakistan: 'नौ मई की हिंसा तख्तापलट की कोशिश', अंतरिम पीएम काकर ने इमरान समर्थकों के प्रदर्शन पर कही ये बात

Sun, 03 Sep 2023 04:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 03 Sep 2023 04:02 PM IST
सार

मई में इमरान खान को अचानक ही पैरामिलिट्री रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद नौ मई को उनके समर्थकों ने देशभर में प्रदर्शन किए थे। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें सामने सामने आई थीं। 

विज्ञापन
Pakistan interim PM Anwaar-ul-Haq Kakar terms May 9 violence attempted coup news and updates
पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकर ने नौ मई को इमरान समर्थकों द्वारा की गई हिंसा को तख्तापलट की कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह देश में गृहयुद्ध शुरू करने की कोशिश थी, जिसमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और उनकी टीम को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि सरकार की ओर से इमरान और उनके समर्थकों के खिलाफ की जा रही कानूनी कार्रवाई किसी भी तरह से बदले की राजनीति से प्रेरित है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मई में इमरान खान को अचानक ही पैरामिलिट्री रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद नौ मई को उनके समर्थकों ने देशभर में प्रदर्शन किए थे। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आई थीं। इमरान समर्थकों ने सेना और सरकार की एक दर्जन से ज्यादा इमारतों को निशाना बनाया था। इसमें रावलपिंडी स्थित सैन्य हेडक्वार्टर पर हमला भी शामिल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर काकर ने कहा, "नौ मई को दुनिया और अंतरराष्ट्रीय अखबारों ने पाकिस्तान में हुए हुड़दंग और आगजनी को देखा था। किसी भी सरकार में इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" एक चैनल को दिए इंटरव्यू में काकर ने कहा कि यह तख्तापलट और गृहयुद्ध शुरू करने की कोशिश थी, जिसके निशाने पर सेना प्रमुख और उनकी सैन्य टीम थी।


काकर ने कहा कि उनकी सरकार यह प्रभाव नहीं छोड़ना चाहती कि वह नौ मई की हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अगर देश के कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो हम पूरे मामले में एक दल की तरह नजर आएंगे। उन्होंने साफ किया कि किसी भी राजनीतिक दल को दूसरों पर पत्थर फेंकने, उन्हें गाली देने या इमारतों को जलाने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed