फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Increasing terrorism has given sleepless nights to even for elected representatives

Pakistan: पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद ने अब उड़ा दी है निर्वाचित प्रतिनिधियों की भी नींद

Sat, 26 Nov 2022 03:21 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 26 Nov 2022 03:21 PM IST
सार

Pakistan: टीटीपी हालांकि अलग संगठन है, लेकिन अफगान तालिबान से इसका निकट रिश्ता रहा है। 2007 से 2009 के बीच उसने पाकिस्तान बड़े पैमाने पर दहशतगर्दी मचाई थी। तब पाकिस्तान सेना उसके खिलाफ युद्ध छेड़ा। 2014 तक इस गुट का लगभग खात्मा कर दिया गया था...

विज्ञापन
Pakistan: Increasing terrorism has given sleepless nights to even for elected representatives
Tehreek-e-Taliban Pakistan - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकवादियों के बढ़ते हौसलों का असर यह है कि अब दहशतगर्द निर्वाचित प्रतिनिधियों से भी ‘चंदा’ उगाहने लगे हैं। शुक्रवार को कुछ समय पहले हुई एक ऐसी घटना सामने आई। इसके मुताबिक पाकिस्तान उत्तर-पूर्वी इलाके में एक प्रांतीय विधायक एक दिन जब अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों के साथ चाय पी रहे थे, तभी उनके फोन पर आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का मेसेज आया। इस मेसेज में ‘चंदे’ की मांग करते हुए लिखा था- ‘आशा है आप नाउम्मीद नहीं करेंगे। वित्तीय सहायता देने से आपने इनकार किया, तो हम आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। आप समझदार आदमी हैं, इसलिए समझ गए होंगे कि हम क्या कहना चाहते हैं।’

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले साल अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से देश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में टीटीपी की दूर-दराज तक पैठ बन गई है। उनका आतंक ऐसा है कि वहां के उपरोक्त प्रांतीय विधायक ने पिछले जुलाई के बाद से टीटीपी को 12 लाख रुपये दिए हैं। उस विधायक ने शुक्रवार को पाकिस्तान की एक न्यूज एजेंसी को बताया- ‘जो लोग उन्हें पैसा नहीं देते हैं, उन्हें इसके नतीजे भुगतने पड़ते हैं। कभी वे ऐसे लोगों के दरवाजे पर बम फेंक देते हैं, तो कभी-कभी गोली भी मार देते हैं। वहां हर शख्स अपनी जिंदगी को लेकर डरा हुआ है।’

विज्ञापन

टीटीपी हालांकि अलग संगठन है, लेकिन अफगान तालिबान से इसका निकट रिश्ता रहा है। 2007 से 2009 के बीच उसने पाकिस्तान बड़े पैमाने पर दहशतगर्दी मचाई थी। तब पाकिस्तान सेना उसके खिलाफ युद्ध छेड़ा। 2014 तक इस गुट का लगभग खात्मा कर दिया गया था। लेकिन पिछले साल से इसने फिर सिर उठा लिया है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान ने टीटीपी को खुला संरक्षण दे रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्युरिटी स्टडीज से जुड़े विश्लेषक इम्तियाज गुल ने अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यन से कहा- ‘अफगानिस्तान की सत्ता फिर से तालिबान के हाथ में आने के बाद टीपीपी को वहां खुली पनाह मिली हुई है। अफगानिस्तान में रहते हुए उन्हें हमले करने की आजादी मिली हुई है। इसीलिए अब टीटीपी के हमले बढ़ गए हैं।’

स्वात इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता अहम शाह ने कहा- ‘टीटीपी ने पुराना खेल शुरू कर दिय है। हत्या, बम विस्फोट, अपहरण, लूट-खसोट के लिए फोन करना आदि वहां आम बात बन गई है। उनकी गतिविधियों के कारण स्थानीय सरकार में लोगों का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।’ इसके पहले इस इलाके से चुने गए सांसद निसार अहमद ने अनुमान लगाया था कि उस क्षेत्र के समृद्ध लोगों में से 80 से 95 फीसदी टीटीपी के ब्लैकमेल का शिकार बने हैं।

जानकारों के मुताबिक धमकी या ‘चंदा वसूली’ के लिए आने वाले फोन अक्सर अफगानिस्तान के नंबरों से आते हैं और उस तरफ से बातचीत पश्तो भाषा में की जाती है। यह इस बात का संकेत है कि टीटीपी अपनी गतिविधियां अफगानिस्तान में मौजूद अड्डों से चला रहा है। ये मुद्दा कई बार पाकिस्तान सरकार तालिबान के सामने उठा चुकी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed