{"_id":"629ec432b68cc15b0358e28d","slug":"pakistan-imran-khan-s-decision-like-suicide-bombing-in-country-pml-n-made-serious-allegations-against-pti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान के फैसले मुल्क में 'आत्मघाती बम विस्फोट' के समान, पाक के पूर्व पीएम ने लगाए गंभीर आरोप ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान के फैसले मुल्क में 'आत्मघाती बम विस्फोट' के समान, पाक के पूर्व पीएम ने लगाए गंभीर आरोप
Tue, 07 Jun 2022 08:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Jun 2022 08:55 AM IST
सार
पिछले दिनों पीटीआई के विधायक ने कहा था, अगर इमरान खान के एक बाल को भी नुकसान हुआ तो हजारों कार्यकर्ता आत्मघाती हमले करेंगे। इसके बाद सत्तारूढ़ पीएमएल-एन ने कहा इमरान खान के फैसले पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों के ही समान थे।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सत्ता गंवाने के बाद उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सौदे का उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व प्रधानमंत्री व पीएमएल-एन नेता शाहिद खाकान अब्बासी ने इमरान खान पर हमला करते हुए कहा, उनके द्वारा लिए गए दोषपूर्ण फैसले पाकिस्तान पर "आत्मघाती बमबारी" के ही समान थे।
विज्ञापन
दरअसल, पीएमएल-एन की ओर से यह बयान तब जारी किया गया है, जब इमरान के विधायक अताउल्लाह ने पाक सरकार को आत्मघाती हमले की चेतावनी दी थी। अताउल्लाह का यह बयान तब आया था, जब सामने आया कि इमरान खान की जान को खतरा है, उनकी हत्या हो सकती है।
विज्ञापन
पूरे देश में किए आत्मघाती बम विस्फोट
पीएमएल-एन की ओर से ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया गया। इसमें पीएमएल नेता अब्बासी ने इमरान खान पर हमला बोलते हुए कहा, उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पूरे देश में आत्मघाती बम विस्फोट किए। पिछले महीने उन्होंने जो निर्णय लिए, साथ ही जिस तरह से उन्होंने आईएमएफ सौदे का उल्लंघन किया, यह देश पर एक आत्मघाती हमला ही था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, इमरान खान ने पाकिस्तानियों से किए गए वादों तोड़ दिया और अपने काले कारनामों से देश को संकट में डाल दिया। इस दौरान उन्होंने एनर्जी सेक्टर को तबाह करने का आरोप भी इमरान सरकार पर लगाया।
विज्ञापन
आत्मघाती हमले के लिए हजारों कार्यकर्ता तैयार
पिछले दिनों खबरें सामने आई थीं कि इमरान खान की जान को खतरा है और उनकी हत्या कराई जा सकती है। इसके बाद पीटीआई के एक विधायक अताउल्लाह ने पाकिस्तानी सरकार को धमकी दी कि अगर इमरान खान के सिर के "एक बाल" को भी नुकसान पहुंचाया गया तो वह आत्मघाती हमला करेंगे उन्होंने कहा, देश चलाने वालों को चेतावनी दी जाती है कि न आप रहेंगे और न ही आपके बच्चे। मैं सबसे पहले आप पर आत्मघाती हमला करूंगा। इसी तरह, हजारों कार्यकर्ता तैयार हैं।