फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran Khan reaches Lahore High Court, files another bail petition in violent protest case

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राहत, हिंसक प्रदर्शन मामले में मिली अग्रिम जमानत

Mon, 20 Feb 2023 10:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Feb 2023 10:56 PM IST
सार

पाकिस्तान के चुनाव आयोग के कार्यालयों के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, जिससे बचने के लिए वह लाहौर हाईकोर्ट पहुंचे थे। हालांकि, एक अन्य मामले में अभी इमरान खान के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
Pakistan: Imran Khan reaches Lahore High Court, files another bail petition in violent protest case
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान को लाहौर हाईकोर्ट ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने इमरान खान की ओर से दाखिल की गई सुरक्षात्मक जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने उन्हें सुरक्षात्मक जमानत दे दी है। अदालत ने चुनाव आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामले में दो सप्ताह के लिए खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बता दें, पाकिस्तान के चुनाव कार्यालयों के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, जिससे बचने के लिए वह लाहौर हाईकोर्ट पहुंचे थे। जबकि, एक अन्य मामले में इमरान खान के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन


इससे पहले हुई कार्यवाही के दौरान इस्लामाबाद के एक कोर्ट ने इमरान खान की अंतरिम जमानत याचिका को बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इमरान खान को प्रतिबंधित विदेशी फंडिंग मामले में सोमवार को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था, जबकि एक रिपोर्ट को अंतिम मंजूरी के लिए डीजी एफआईए को भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 



उच्च न्यायालय के बाहर भारी सुरक्षा मौजूद 
इमरान खान से सुनवाई को लेकर लाहौर हाईकोर्ट में भारी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है। मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, दूसरी तरफ इमरान खान के समर्थक भी हाईकोर्ट के बाहर मौजूद हैं। 

अयोग्य घोषित किए जाने के बाद हुए थे प्रदर्शन 
बीते साल प्रतिबंधित फंडिंग मामले में चुनाव आयोग ने इमरान खान को आयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद तहरीक-ए-इंसाफ  के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में बीते साल अक्तूबर में पुलिस ने आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी मामले में इमरान खान को अंतरिम जमानत दी गई थी। हालांकि, पिछले दिनों सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अंतरिम जामनत को बढ़ाने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed