{"_id":"6096785ed5d4751b6a29ce3e","slug":"pakistan-imran-khan-on-the-target-of-opposition-says-shahbaz-sharif-was-prevented-from-going-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: विपक्ष के निशाने पर इमरान, कहा- शहबाज शरीफ को विदेश जाने से रोका, अदालत ने दिया था आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: विपक्ष के निशाने पर इमरान, कहा- शहबाज शरीफ को विदेश जाने से रोका, अदालत ने दिया था आदेश
Sat, 08 May 2021 05:09 PM IST
कुमार संभव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 08 May 2021 05:09 PM IST
सार
शहबाज की पार्टी की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने बताया कि शरीफ को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति लाहौर उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दे दी थी। इसके बाद शीर्ष जांच एजेंसी ने उनका नाम कथित रूप से किसी अन्य सूची में डाल दिया और उन्हें देश से बाहर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
इलाज के लिए विदेश जाने की अदालत से अनुमति मिलने के बावजूद पाकिस्तान में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ को शनिवार (8 मई) को ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। इसके बाद उनकी पार्टी पीएमएल-एन ने इमरान खान सरकार को निशाने पर ले लिया।
विज्ञापन
शहबाज की पार्टी की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने बताया कि शरीफ को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति लाहौर उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दे दी थी। इसके बाद शीर्ष जांच एजेंसी ने उनका नाम कथित रूप से किसी अन्य सूची में डाल दिया और उन्हें देश से बाहर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अदालत ने शहबाज को इलाज के लिए आठ मई से तीन जुलाई तक ब्रिटेन में इलाज कराने की 'सशर्त अनुमति' दी थी। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे शहबाज लंदन में अपने बड़े भाई व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पास जाने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन
'डॉन न्यूज' ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) (पीएमएल-एन) प्रवक्ता मरियम औरंगजेब के हवाले से कहा कि शहबाज (69) को शनिवार को कतर के जरिए ब्रिटेन जाने के लिए लाहौर हवाईअड्डे पर पहुंचे, लेकिन उन्हें विमान में सवार नहीं होने दिया गया।
उन्होंने बताया कि संघीय जांच प्राधिकरण (एफआईए) ने शहबाज का नाम किसी अन्य सूची में डाल दिया, जिसके कारण वह देश से बाहर नहीं जा सकते। इस बीच एफआईए आव्रजन अधिकारियों ने बताया कि शहबाज का नाम गृह मंत्रालय ने अभी तक ब्लैक लिस्ट से नहीं हटाया है।