{"_id":"64cf1a155cefdf93af075e23","slug":"pakistan-imran-khan-conviction-unrest-violence-pti-protesters-toshakhana-case-news-and-updates-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में बवाल की आशंका, 19 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में बवाल की आशंका, 19 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Sun, 06 Aug 2023 02:55 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:55 PM IST
सार
इमरान खान को तोशाखाना मामले में पाकिस्तान की डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही इमरान खान के पांच साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद बवाल की आशंका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में पीटीआई के 19 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्यकर्ता पीटीआई चीफ इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बता दें कि इमरान खान को तोशाखाना मामले में पाकिस्तान की डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही इमरान खान के पांच साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। इमरान खान की गिरफ्तारी से एक बार फिर पाकिस्तान में बवाल की आशंका बढ़ गई है।
पीटीआई का विरोध प्रदर्शन का एलान
पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि पीटीआई के 19 समर्थकों को कराची से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से पांच को कराची प्रेस क्लब के बाहर से, 11 को जिला मालिर से, पांच को शराफी गोथ से, छह को कायदाबाद से और तीन को उत्तरी नजिमाबाद ब्लॉक के से गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पीटीआई पार्टी ने इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे पाकिस्तान में शांतिपूर्ण मार्च निकालने की बात कही थी। इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में उनके लाहौर में जमान पार्क स्थित आवास के बाहर वकीलों समेत पीटीआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि बीती नौ मई को जब इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था तो पीटीआई समर्थकों ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए थे और जबरदस्त हिंसा भड़क उठी थी। उस दौरान कई सैन्य अफसरों और सरकारी अधिकारियों के आवास गुस्साई भीड़ ने जला दिए थे। यही वजह है कि इस बार पाकिस्तानी की पुलिस और सेना विरोध प्रदर्शनों को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।
इमरान खान पर जुर्माना भी लगा
बता दें कि शनिवार को इमरान खान को उनके लाहौर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया और उसके बाद इस्लामाबाद लाया गया। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें तीन साल जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने इमरान खान पर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीटीआई के मुताबिक इमरान खान को लाहौर की कोट लखपत जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Pakistan: क्या है तोशाखाना मामला, जिसमें दोषी करार दिए गए इमरान खान; जानें क्या है इस घोटाले की पूरी कहानी
इमरान खान की लोगों से अपील- चुप ना बैठें
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनका एक वीडियो ट्वीट किया गया। वीडियो में इमरान खान ने बताया कि उन्हें पहले ही आशंका थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसलिए उन्होंने पहले ही वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इस वीडियो में इमरान खान ने कहा कि वह देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। इमरान ने लोगों से चुप नहीं बैठने की अपील की और कहा कि वह जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह देश के लिए हैं। देश के बच्चों और उनके भविष्य के लिए है। खान ने कहा कि अगर लोग अपने हकों के लिए खड़े नहीं होंगे तो गुलामी की जिंदगी जिएंगे।
पीटीआई नेताओं का आरोप- इमरान से मिलने ने दिया जा रहा
पीटीआई नेताओं ने आरोप लगाया है कि अदालत के जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेने के लिए उनकी कानूनी टीम को इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इमरान खान को शनिवार को लाहौर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। पीटीआई ने वाट्सएप ग्रुप पर साझा किए एक बयान में इमरान खान की गिरफ्तारी को अपहरण करार दिया है। पीटीआई का कहना है कि अटक जेल के अधीक्षक और पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से अपील के बावजूद इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं मिल रही है। बता दें कि इमरान खान पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की सीमा पर स्थित पंजाब के शहर अटक की जेल में रखा गया है। पहले इमरान खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखे जाने की चर्चा थी लेकिन बाद में उन्हें अटक ले जाया गया। गौरतलब है कि बीती 9 मई की तरह इस बार पीटीआई समर्थक उग्र प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कई नेताओं के पार्टी छोड़ने और कई के गिरफ्तार होने के चलते पार्टी कमजोर हुई है, जिस वजह से नौ मई की तरह इस बार इमरान की गिरफ्तारी पर बवाल नहीं हो रहा है।