फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan hot spot for human trafficking concern raise after greece boat tragedy

Pakistan: पाकिस्तान में खुलेआम चल रही है मानव तस्करी, हजारों लोग बने शिकार

Thu, 22 Jun 2023 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

बताया जाता है कि जहाज पर सवार पाकिस्तानियों की संख्या 400 तक थी। ये सभी लोग गैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान से निकले थे। हादसे के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मानव तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
pakistan hot spot for human trafficking concern raise after greece boat tragedy
पाकिस्तान में मानव तस्करी हो रही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीस के पास प्रवासियों को ले जा रहे जहाज के डूबने की घटना से पाकिस्तान में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना को लेकर शहबाज शरीफ सरकार की लगातार आलोचना हो रही है। आलोचकों ने कहा है कि सरकार देश में आर्थिक संकट दूर करने में नाकाम रही है, जिस कारण लोग अवैध तरीके से विदेश जाने को मजबूर हो गए हैं। इस बीच सरकार मानव तस्करों पर काबू पाने में भी विफल रही है, जो लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। 

विज्ञापन


ग्रीस हादसे पर घिरी पाकिस्तान सरकार
पिछले हफ्ते लगभग 750 प्रवासियों को ले जा रहा एक जहाज भूमध्य सागर में डूब गया था। यह जहाज लीबिया से चला था। बताया जाता है कि जहाज प्रवासियों का ग्रीस या यूरोप के किसी अन्य देश में गैर-कानूनी ढंग प्रवेश कराने के मकसद से जा रहा था। जहाज पर सवार 104 लोगों को बचा लिया गया, जबकि बाकी लोगों के अब जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। बताया जाता है कि जहाज पर सवार पाकिस्तानियों की संख्या 400 तक थी। ये सभी लोग गैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान से निकले थे। हादसे के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मानव तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। लेकिन आलोचकों ने इसे महज खानापूर्ति की कोशिश बताया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान से पलायन कर रहे लोग
मानव अधिकार संस्थाओं ने कहा है कि पाकिस्तान में हालात इतने खराब हैं कि लोग किसी तरह यहां से निकल जाना चाहते हैं। पिछले साल आठ लाख से ज्यादा पाकिस्तानी आधिकारिक ढंग से देश छोड़ कर चले गए। बीते पांच साल में पाकिस्तान छोड़ने वालों की सबसे बड़ी संख्या थी। गैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान छोड़ने वाले लोगों की संख्या अलग है। बताया जाता है कि मानव तस्करी में लगे लोग मुसीबत में फंसे पाकिस्तानियों को ऑस्ट्रेलिया, यूरोप या अन्य किसी देश में काम दिलाने का वादा कर समुद्री रास्ते से बाहर ले जाते हैं। यह एक बड़ा धंधा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में जोखिम उठा रहे पाकिस्तानी लोग
गैर सरकारी संस्था ह्यूमन राइट्स कमीशन ऑफ पाकिस्तान ने इस हफ्ते अपनी एक रिपोर्ट में कहा- 'देश में आर्थिक अवसरों के अभाव के कारण लोग ऐसे जोखिम उठाने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन इसमें मौजूद खतरों का उनको कोई अहसास नहीं रहता। लोग मानव तस्करों का शिकार बन रहे हैं, यह बात एक बार फिर हमें इस तथ्य की याद दिलाती है कि पाकिस्तान सरकार लंबे समय से लोगों के अधिकारों के हो रहे हनन को रोकने में नाकाम रही है। कानून लागू करने वाली एजेंसियों में समन्वय का गंभीर अभाव है, जिससे मानव तस्करों को बेखौफ होकर अपना धंधा चलाने का मौका मिला हुआ है।'


हर साल 40 हजार पाकिस्तानी करते हैं अवैध पलायन
यूरोप स्थित शोध संस्था मिक्स्ड माइग्रेशन सेंटर के मुताबिक हर साल तकरीबन 40 हजार पाकिस्तानी अवैध ढंग से देश छोड़ते हैं। पिछले साल यूरोप से ऐसे 34 हजार लोगों को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। पाकिस्तान में हाल यह है कि मानव तस्कर खुलेआम फेसबुक जैसे माध्यम पर अपना विज्ञापन देते हैं। वह लोगों को लालच देते हैं कि अगर वे दो से चार लाख (पाकिस्तानी) रुपये खर्च करें, तो उन्हें तुर्किये या उसके आसपास के किसी देश में पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed