फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan hopes for 'peaceful and swift return to normalcy' in Bangladesh

Pakistan: बांग्लादेश के हालात पर पाकिस्तान हुआ चिंतित, कहा- जल्द सामान्य स्थिति और शांति की उम्मीद

Wed, 07 Aug 2024 04:08 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 07 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

बांग्लादेश में हिंसा, राजनीतिक संकट के बाद मौजूदा स्थिति पर पाकिस्तान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है, बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश में जल्द सामान्य स्थिति और शांति की उम्मीद जताई है।
 

विज्ञापन
Pakistan hopes for 'peaceful and swift return to normalcy' in Bangladesh
बांग्लादेश के हालात पर पाकिस्तान चिंतित - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश इस समय हिंसा के बाद राजनीतिक संकट से जूझ रहा है, जिसे लेकर विश्व के सभी देश जल्द वहां शांति स्थापित होने के साथ बेहतर राजनीतिक स्थिति कायम होने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं अब पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश में शांति और सामान्य स्थिति स्थापित होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


आरक्षण की आग में झुलसा बांग्लादेश
बांग्लादेश में छात्रों के आरक्षण को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शन के सरकार विरोधी प्रदर्शन में तब्दील होने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था। जिसके कुछ देर बाद बांग्लादेश सेना के प्रमुख ने उनके इस्तीफे का भी एलान किया था। देश में अस्थिरता की स्थिति के कारण शेख हसीना भारत आ गई थी, और अभी भारत में ही हैं। फिलहाल उनके यूरोप जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


हिंसा में मरने वालों की संख्या 440 के पार
वहीं शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद देश में सेना ने कमान संभाली और हिंसा में मरने वालों की संख्या 440 हो गई, जिसमें मंदिरों पर भी हमला किया गया था। वहीं बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को संसद को भंग कर दिया और 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को आगामी अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक बदलाव पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
बांग्लादेश में हाल ही में हुए राजनीतिक बदलाव पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, पाकिस्तान की सरकार और लोग बांग्लादेश के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं और ईमानदारी से शांतिपूर्ण और तेजी से सामान्य स्थिति की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।


1971 में पाकिस्तान से मिली थी स्वतंत्रता 
इसमें आगे कहा गया कि बांग्लादेशी लोगों की दृढ़ भावना और एकता उन्हें एक सामंजस्यपूर्ण भविष्य की ओर ले जाएगी। बता दें कि बांग्लादेश को 1971 में पाकिस्तान से स्वतंत्रता मिली थी। जबकि शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान ने भारत की मदद से बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed