फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan home minister Sheikh Rashid warned to TLP protesters against coming to Islamabad

पाकिस्तान: टीएलपी प्रदर्शनकारियों को मंत्री की धमकी, लौटे नहीं तो हाथ से निकलेंगे हालात

Sat, 30 Oct 2021 12:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 30 Oct 2021 12:22 AM IST
सार

पाकिस्तान सरकार की कई चेतावनियों और इस्लामाबाद व रावलपिंडी में रेंजर्स तथा पुलिस की पूरी फौज लगाने के बावजूद प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) के कार्यकर्ता गुजरांवाला से शुक्रवार को राजधानी की तरफ दोबारा बढ़ गए।

विज्ञापन
pakistan home minister Sheikh Rashid warned to TLP protesters against coming to Islamabad
टीएलपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पाक पुलिसकर्मी.... - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के हालात प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) के इस्लामाबाद कूच को लेकर काफी खराब हैं। इसे देखते हुए देश के गृहमंत्री शेख राशिद ने टीएलपी के समर्थन में उतरने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे वापस चले जाएं, अन्यथा स्थिति उनके हाथों से बाहर हो जाएगी। गृहमंत्री ने कहा है कि प्रदर्शनकारी जहां भी हैं वे अपने घरों को लौट जाएं।

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने टीएलपी को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में डाला हुआ है और कार्यकर्ता अपने मुखिया साद रिजवी की रिहाई की मांग पर अड़े हैं। अब गृहमंत्री इस बात से परेशान हैं कि यदि इतनी बड़ी तादाद में टीएलपी कार्यकर्ता राजधानी पहुंच गए तो हालात बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन


यही नहीं, बल्कि उन्हें जहां कहीं भी रेंजर्स ने रोकने की कोशिश की तो वहां भी भीड़ के हिंसक होने की आशंका है। इसी कारण उन्होंने शुक्रवार को चेतावनी जारी की। उधर पीएम इमरान खान पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी सूरत से देश को इन प्रदर्शनकारियों के हाथों बंधक नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को गुजरांवाला से आगे बढ़ी टीएलपी की रैली
पाकिस्तान सरकार की कई चेतावनियों और इस्लामाबाद व रावलपिंडी में रेंजर्स तथा पुलिस की पूरी फौज लगाने के बावजूद प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) के कार्यकर्ता गुजरांवाला से शुक्रवार को राजधानी की तरफ दोबारा बढ़ गए। उन्होंने जीटी रोड पर बस स्टैंड के पास रात बिताई। रैली में करीब 5,000 कार्यकर्ता पैदल, कारों और बसों से राजधानी कूच कर रहे हैं। 


चिनाब-झेलम नदी पर होगा रेंजर्स से आमना-सामना
इनका पुलिस के अगला आमना-सामना चिनाब और झेलम नदियों के पास होगा इस्लामाबाद पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। यहां रेंजर्स ने पहले ही बैरिकेटिंग कर लाल सीमा निर्धारित कर दी है जहां प्रदर्शनकारियों को रोका जाएगा। पुलिस और रेंजरों को यहां प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का भी आदेश चस्पा कर दिया गया है। उन्हें आदेश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में यह मार्च राजधानी की तरफ नहीं बढ़ने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed