{"_id":"64954fb639e4d4e87e044ba4","slug":"pakistan-hec-after-government-s-intervention-withdrew-the-letter-on-holi-celebration-ban-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: उच्च शिक्षा आयोग ने होली के जश्न पर लगाया था प्रतिबंध, सरकार के हस्तक्षेप के बाद वापस लिया पत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: उच्च शिक्षा आयोग ने होली के जश्न पर लगाया था प्रतिबंध, सरकार के हस्तक्षेप के बाद वापस लिया पत्र
Fri, 23 Jun 2023 01:25 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:25 PM IST
सार
कई लोगों ने एचईसी के शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किए। पीएम की रणनीतिक सुधार इकाई के प्रमुख सलमान सूफी बताया कि शिक्षा मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने एचईसी को पत्र वापस लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने सरकार के हस्तक्षेप के बाद एक विश्वविद्यालय में होली मनाने पर प्रतिबंध लगाने वाले अपने पत्र को वापस ले लिया है। उन्होंने सरकार के हस्तक्षेप और सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद यह कदम उठाया।
उच्च शिक्षा आयोग की कार्यकारी निदेशक शाइस्ता सोहेल ने इस्लामाबाद में कायद ए आजम विश्वविद्यालय के छात्रों के होली मनाने पर आपत्ति जताते हुए एक पत्र जारी किया था। हालांकि, इसके बाद उनकी बहुत आलोचना हुई। कई लोगों ने एचईसी के शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किए। पीएम की रणनीतिक सुधार इकाई के प्रमुख सलमान सूफी बताया कि शिक्षा मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने एचईसी को पत्र वापस लेने का निर्देश दिया है।
सोहेल ने अपने एक बयान में कहा कि एचईसी देश के सभी धर्मों, आस्थाओं उनसे जुड़े सभी त्योहारों का सम्मान करता है। हालांकि, इसके बाद एचईसी ने बताया कि उनके द्वारा दिए गए संदेश की गलत व्याख्या की गई है, जिस वजह से वह अधिसूचना वापस ले रहे हैं।