फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan has approved a Rs 1,200-billion relief package to deal with coronavirus crisis

कोरोना वायरस: पाकिस्तान ने 1,200 अरब रुपये के राहत पैकेज को दी मंजूरी

Wed, 01 Apr 2020 04:29 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 01 Apr 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Pakistan has approved a Rs 1,200-billion relief package to deal with coronavirus crisis
कोरोना वायरस - फोटो : social media

पाकिस्तान ने देश में कोरोना वायरस के कारण पैदा होने वाले संकट से निबटने के लिए 1,200 अरब रुपये के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान में कोविड-19 मामलों में तेजी आई है और इससे 1,900 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इस राहत पैकेज को मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) की सोमवार को हुई एक बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के वित्त एवं वाणिज्य मामलों के सलाहकार डॉ. अब्दुल हफीज शेख ने की। अब इसे प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि प्रधानमंत्री खान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक यहां हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति के कारण सबसे ज्यादा नुकसान देश की अर्थव्यवस्था, गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को होगा। वायरस के कारण शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। पाकिस्तानी मुद्रा भी बहुत कमजोर होती जा रही है। एक खबर के अनुसार एक अमेरिकी डॉलर 166 पाकिस्तानी रुपये का हो गया है। इमरान खान ने विदेशों में रहने वाले एनआरआई पाकिस्तानियों से आर्थिक मदद देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed