फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan govt write to Britain to bring back Former PM Nawaz Sharif

पाकिस्तान में नवाज शरीफ को लेकर मचा हंगामा, ब्रिटेन से वापस लाने की तैयारी!

Tue, 03 Mar 2020 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 03 Mar 2020 07:20 PM IST
सार

  • तहरीक-ए-इंसाफ ब्रिटिश सरकार को शरीफ की वापसी के लिए लिख रही है चिट्ठी
  • नवाज की पार्टी का आरोप, गंभीर बीमारी पर गंदी राजनीति कर रहे हैं इमरान

विज्ञापन
Pakistan govt write to Britain to bring back Former PM Nawaz Sharif
रेस्तरां में बैठे नवाज शरीफ - फोटो : ANI

विस्तार

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बीमारी का बहाना करके लंदन में वक्त बिता रहे हैं? क्या नवाज की लंदन के होटल में खाना खाने वाली वायरल तस्वीर में कोई सच्चाई है? क्या नवाज शरीफ को वापस लाने की पाकिस्तान सरकार की कोशिश रंग लाएगी? इन तमाम सवालों पर इन दिनों पाकिस्तान की सियासत तेज है।
विज्ञापन


तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी जहां नवाज शरीफ को लंदन से लाने के लिए ब्रिटिश सरकार को चिट्ठी लिख रही है, वहीं नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लीम लीग (नवाज) दावा कर रही है कि नवाज शरीफ को इलाज के लिए और वक्त की जरूरत है और इसके लिए लाहौर हाईकोर्ट में अपील करेगी। पंजाब सरकार ने नवाज को इलाज के लिए और वक्त देने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने संदेह जताया है कि नवाज बीमारी का बहाना कर रहे हैं और पाकिस्तान सरकार उन्हें वापस लाने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ जरूरी कागजी कार्रवाई करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पीएमएल-एन के प्रवक्ता अज्मा बुखारी ने बताया कि नवाज शरीफ को ह्रदय की कई बीमारियां हैं और उनकी सर्जरी होनी है। इसके लिए उन्हें और वक्त देने की मांग को लेकर पार्टी लाहौर हाईकोर्ट में अपील करने जा रही है।


अज्मा बुखारी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में किसी नेता के गंभीर बीमारी पर भी घिनौनी राजनीति हो रही है और ये शर्मनाक है। बुखारी ने कहा कि अगर तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और सरकार नवाज के खिलाफ इस तरह का अभियान चला रही है, तो उनकी पार्टी भी चिट्ठियों की राजनीति कर सकती है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया कि नवाज की मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाए जा रहे हैं और उन्हें लंदन में अय्याशी करने वाला वीआईपी कैदी बताया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed