फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government made strategy to deal with monkeypox virus

Mpox: पाकिस्तान पहुंचे मंकीपॉक्स वायरस से निपटने को सरकार सतर्क, हवाई अड्डों-बंदरगाहों पर बढ़ाई निगरानी

Sun, 18 Aug 2024 12:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 12:21 AM IST
सार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य समन्वयक डॉ. मुख्तार अहमद ने शनिवार को बताया कि देश में मंकीपॉक्स का केवल एक मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने सभी हवाई अड्डों और प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही स्क्रीनिंग तंत्र को तैनात किया है। बाहर से आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग किए जाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

विज्ञापन
Pakistan government made strategy to deal with monkeypox virus
मंकीपॉक्स वायरस - फोटो : freepik.com

विस्तार

पाकिस्तान में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) वायरस का एक मामला सामने आने के बाद सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने वायरस से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है। इसके साथ ही सरकार ने सभी हवाई अड्डों और देश के प्रवेश द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, लोगों से आह्वान किया है कि वह मंकीपॉक्स के फैलने के बारे में चिंता न करें। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य समन्वयक डॉ. मुख्तार अहमद ने शनिवार को बताया कि देश में मंकीपॉक्स का केवल एक मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने सभी हवाई अड्डों और प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही स्क्रीनिंग तंत्र को तैनात किया है। बाहर से आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग किए जाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अहमद ने कहा कि सभी प्रांतों और संघीय राजधानी में निदान के लिए प्रयोगशालाएं आवंटित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद देश में सतर्कता बरती जा रही है। कहा कि अफ्रीका, अमेरिका और खाड़ी देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय दैनिक आधार पर निरंतर निगरानी सुनिश्चित कर रहा है और सरकार भी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें: अहमद
स्वास्थ्य समन्वयक अहमद ने जनता से अपील की है कि यदि उनके परिवार में किसी व्यक्ति को यात्रा के बाद मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो वह घर के अन्य लोगों से अलग रहें। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से संपर्क कर परामर्श लें और चिकित्सक के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने में 10 से 15 दिन लग सकते हैं। वहीं, मरीज के साथ बहुत अधिक समय बिताने से संक्रमण फैल सकता है। बेहतर होगा कि मरीज को क्वारंटाइन कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि बुखार की दवाओं का इस्तेमाल एमपॉक्स के लिए किया जाता है।


पीएम शरीफ ने बैठक में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए
इससे पहले, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंकीपॉक्स के मुद्दे पर एक बैठक की अध्यक्षता कर बीमारी के प्रसार पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। कहा कि सभी हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमाओं पर प्रभावी स्क्रीनिंग उपाय सुनिश्चित किए जाएं, इसके अलावा सीमा स्वास्थ्य सेवाओं को स्थिति की पूरी निगरानी रखने के लिए कहा जाए। उन्होंने एक प्रभावी जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए कहा और संकेत दिया कि वह मंकीपॉक्स की स्थिति को लेकर एक साप्ताहिक ब्रीफिंग करेंगे। 

डिप्टी कमिश्नर ने इस्लामाबाद हवाई अड्डे का दौरा किया
इस बीच, इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर इरफान नवाज ने इस्लामाबाद हवाई अड्डे का दौरा किया। साथ ही निर्देशित किया कि किसी भी संभावित एमपॉक्स मामलों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी तैनात हैं, जहां विदेश से आने वाले प्रत्येक यात्री की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed