Pakistan: भारत के हमलों से डरा पाकिस्तान; लाहौर-इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ान के लिए हवाई क्षेत्र बंद
भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर किए गए मिसाइल हमलों से पाकिस्तान डर गया है। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
विस्तार
भारत ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर पहलगाम हमले का बदला लिया। भारत के हमलों से पाकिस्तान डरा हुआ है। भारत की कार्रवाई के चलते पाकिस्तान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने बुधवार देर रात एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि लाहौल और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए देश का हवाई क्षेत्र बंद है। हालांकि कराची हवाई अड्डा चालू है।
ये भी पढ़ें: Opration Sindoor: 'भारत ने जैसे को तैसा जवाब दिया, उम्मीद है वे अब इसे रोक सकते हैं'; ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप
भारत के हमलों के बाद 48 घंटे के लिए हवाई क्षेत्र किया था बंद
इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान ने सभी हवाई यातायात के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की थी। पाकिस्तान ने यह फैसला भारत के हमलों के बाद लिया। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले कर आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया।
ICAO के सामने पीपीए ने रोना रोया
भारत के हमलों के बाद पीपीए ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के सामने रोना रोया। पीपीए ने ICAO को बताया कि भारत की 'लापरवाह और उकसाने वाली कार्रवाई' के कारण नागरिक उड्डयन सुरक्षा के लिए खतरा है।
ये भी पढ़ें: Pakistan: 'हम जंग से बचने की कोशिश कर रहे हैं', हमले की गीदड़भभकी देने वाले ख्वाजा आसिफ की निकली हेकड़ी
पहलगाम हमले के प्रतिशोध में चलाया ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार सुबह ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.