फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan girls school in khyber pakhtunkha bombed terrorism news in hindi

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में फिर एक बार लड़कियों के स्कूल में बमबारी, इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

Sun, 19 May 2024 11:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 May 2024 11:19 AM IST
सार

हमला दक्षिणी जिलों के स्कूलों में किए गए हमले के ठीक आठ दिन बाद किया गया है। शेवा शहर में नौ मई को इस्लामिया गर्ल्स स्कूल में भी बमबारी की गई थी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूल पर बमबारी की घटनाओं ने प्रांत के निवासियों में डर पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
Pakistan girls school in khyber pakhtunkha bombed terrorism news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 2021 से ही लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इस दौरान लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। एक बार फिर दक्षिण वजीरिस्तान की वाना तहसील में एक लड़कियों के स्कूल को आतंकवादियों ने निशाना बनाया। लड़कियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से  वाना वेलफेयर एसोसिएशन के समर्थन से स्थापित सोफिया नूर स्कूल की स्थापना के कुछ ही दिन बाद यहां बमबारी से हमला किया गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


लड़कियों के स्कूलों पर हमला
बता दें कि यह हमला दक्षिणी जिलों के स्कूलों में किए गए हमले के ठीक आठ दिन बाद किया गया है। शेवा शहर में नौ मई को इस्लामिया गर्ल्स स्कूल में भी बमबारी की गई थी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूल पर बमबारी की घटनाओं ने प्रांत के निवासियों में डर पैदा कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में यहां शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया गय है। 
विज्ञापन


इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त
इस घटना को लेकर जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोफिया नूर स्कूल के कुछ हिस्सों में निर्माण का काम चल रहा था। सुबह के तीन बजे यहां विस्फोट हुआ, जिसमें इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि स्कूल के प्रशासन को जबरन वसूली पत्र मिले हैं। स्थानीय लोगों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा में एक दशक पहले सैकड़ों स्कूलों को निशाना बनाकर बमबारी, आगजनी या स्वचालित हथियारों से हमला किया गया था। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर यहां अभियान भी चलाया, जिसके बाद स्थिति में सुधार देखने को मिला। लेकिन वजीरिस्तान में हुए इन हमलों ने एक बार फिर स्थानीय लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed