फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan former ISI chief Faiz Hameed taken into military custody Know all about it

Pakistan: पाकिस्तान में पूर्व आईएसआई प्रमुख ले. जनरल फैज हमीद का होगा कोर्ट मार्शल, हिरासत में लिए गए

Mon, 12 Aug 2024 06:58 PM IST
Pranay Upadhyay प्रणय उपाध्याय
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

हमीद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीब थी। यहां तक कि अप्रैल 2022 में इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते हुए उनका नाम पाक सेना प्रमुख के तौर पर भी चल रहा था।

विज्ञापन
Pakistan former ISI chief Faiz Hameed taken into military custody Know all about it
पाकिस्तान में पूर्व आईएसआई प्रमुख पर कार्रवाई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान ने पूर्व आईएसआई प्रमुख ले जनरल (रि) फैज हमीद को सैन्य हिरासत में ले लिया है। सेना की जांच में जनरल हमीद को टॉप सिटी मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है और उनके खिलाफ अब कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू होगी। पाकिस्तान सेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (सेवानिवृत्त) के खिलाफ टॉप सिटी केस में की गई शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए बनाई गई पाक सेना की पड़ताल ने उन्हें दोषी पाया है। लिहाा लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (रि) के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


सेना अधिनियम के उल्लंघन के भी कई मामले सामने आए
इतना ही नहीं जनरल हमीद के खिलाफ सेवानिवृत्ति के बाद पाकिस्तान सेना अधिनियम के उल्लंघन के भी कई मामले सामने आए। इन सबके मद्देनजर अब पाकिस्तान के पूर्व डीजी आईएसआई के खिलाफ फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही ले जनरल फैज हमीद को सैन्य हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीब
हमीद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीब थी। यहां तक कि अप्रैल 2022 में इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते हुए उनका नाम पाक सेना प्रमुख के तौर पर भी चल रहा था, लेकिन पाकिस्तान की राजनीति कब क्या करवट ले यह कहना कठिन है। जनरल बाजवा और फिर जनरल आसिम मुनीर से बढ़ी दूरियों ने जनरल फैज हमीद को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2019 से नवम्बर 2021 तक आईएसआई के मुखिया थे
जनरल हमीद वही शख्स हैं, जिसकी तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे की योजना में भी अहम भूमिका थी। इतना ही नहीं काबुल में तालिबान के दाखिल होने और अशरफ गनी के देश छोड़ने के साथ ही एक तस्वीर जो खूब चर्चाओं में आई थी, वो काबुल के एक होटल में चाय की चुस्कियां लेते जनरल हमीद की थी।  जनरल हमीद जून 2019 से नवम्बर 2021 तक पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुखिया थे। वहीं, सेना से रिटायरमेंट के पहले जनरल हमीद 31 कोर के कमांडर के रूप में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed