{"_id":"5ef3427a8ebc3e42be64e5db","slug":"pakistan-foreign-minister-shah-mahmood-qureshi-accuses-india-of-plotting-attack-on-pak-to-divert-attention-from-dispute-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशी ने लगाया आरोप, चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए पाक पर हमले की फिराक में भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कुरैशी ने लगाया आरोप, चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए पाक पर हमले की फिराक में भारत
Wed, 24 Jun 2020 05:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह चीन के साथ सीमा विवाद से अपने देश में विपक्षी दलों का ध्यान हटाने के लिए उनके देश पर हमले की साजिश रच रहा है। कुरैशी का बयान इसके एक दिन बाद आया है जब भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वह नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से कर्मचारियों की संख्या आधी करे।
विज्ञापन
एक समाचार चैनल से बात करते हुए कुरैशी ने कहा, 'भारत का रुख एकदम साफ है। वह अपने देश में विपक्षी दलों का ध्यान चीन के साथ अपने सीमा विवाद से भटका कर पाकिस्तान पर लाना चाहता है।' कुरैशी ने दावा किया कि भारत पाक के खिलाफ फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (ऐसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई जिसे करने वाले की पहचान अस्पष्ट हो) शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है।
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, भारत में विपक्ष सवाल कर रहा है कि उनकी सरकार जवाब नहीं दे रही है। कुरैशी ने भारत को पाकिस्तान पर कोई हमला करने से परहेज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे किसी भी दुस्साहस का पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा।
विज्ञापन
नयी दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिकों के खिलाफ जासूसी के आरोपों पर कुरैशी ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। उल्टे उन्होंने ही आरोप लगाया कि भारत में पाकिस्तानी कर्मचारियों को परेशान किया गया और उनकी कारों का पीछा किया गया। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के प्रभारी को मंगलवार को तलब किया गया था और कहा गया कि भारतीय कर्मचारियों से भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।