Pakistan: विदेशी मेहमानों के स्वागत में रेड कार्पेट पर फिसले पाकिस्तानी विदेश मंत्री डार, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार रेड कार्पेट पर फिसल गए। सऊदी और मिस्र के मंत्रियों का स्वागत करते समय यह हादसा हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो में देखा जा सकता है कि डार जैसे ही विदेशी मेहमानों की ओर बढ़ते हैं, अचानक संतुलन खो देते हैं और जमीन पर गिर जाते हैं। घटना के तुरंत बाद डिप्टी पीएम ने संभलते हुए स्वागत समारोह जारी रखा और सभी मेहमानों का सम्मानपूर्वक अभिवादन किया।
पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ज़मीन पर गिरे ,
पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और फॉरेन मिनिस्टर मोहम्मद इशाक डार के साथ एक अनएक्सपेक्टेड पल हुआ जब वे सऊदी अरब और मिस्र के फॉरेन मिनिस्टर्स का वेलकम कर रहे थे ,विज्ञापन विज्ञापन
जैसे ही वे रेड कार्पेट पर… pic.twitter.com/NbYbB2CWR9 — Nargis Bano (@Nargis_Bano78) March 29, 2026
ईरान युद्ध के बीच शांति स्थापित करने की पहल
हाल ही में ईरान युद्ध से उत्पन्न तनाव का असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है। पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता और सरकारों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में कई देश इस स्थिति को स्थिर करने के प्रयास में जुटे हैं।
इसी कड़ी में पाकिस्तान ने खुद को शांति स्थापित करने वाला देश साबित करने की कोशिश की। इस उद्देश्य से इस्लामाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल हुए। बैठक का मकसद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करना और वैश्विक व्यापार एवं ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले प्रभाव को नियंत्रित करना बताया गया।
अन्य वीडियो:-