{"_id":"6058fea28ebc3eda746bf96c","slug":"pakistan-fixed-mrp-of-vaccines-imported-from-china-and-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona virus in World: पाकिस्तान को 8449 रुपये का पड़ेगा रूस का स्पूतनिक टीका, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 12.39 करोड़ पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona virus in World: पाकिस्तान को 8449 रुपये का पड़ेगा रूस का स्पूतनिक टीका, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 12.39 करोड़ पार
Tue, 23 Mar 2021 04:15 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 23 Mar 2021 04:15 AM IST
सार
- पाकिस्तान में संक्रमण की बढ़ती संख्या के बीच चीन और रूस से आयात किए टीके की अधिकतम खुदरा कीमत तय।
- रूस के स्पूतनिक टीके का मूल्य 8,449 रुपये और चीन की कनवीडेसिया के लिए प्रति इंजेक्शन 4,225 रुपये कीमत तय।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान सरकार ने देश में संक्रमण की बढ़ती संख्या के बीच चीन और रूस से आयात किए टीके की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) तय कर दी है। देश की निजी कंपनियों द्वारा आयातित इन टीकों के लिए सरकार ने रूस के स्पूतनिक टीके का मूल्य 8,449 रुपये और चीन की कनवीडेसिया के लिए प्रति इंजेक्शन 4,225 रुपये कीमत तय की है। इस बीच, दुनिया में संक्रमण के मामले 12.39 करोड़ पार हो गए। जबकि मृतकों की संख्या 27.29 लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि पाक पीएम इमरान खान ने चीनी टीका लगवाने के बाद संक्रमित होने के बावजूद देश में रूस और चीन से आयात होने वाले टीकों की कीमत तय करने के लिए ड्रग रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान की दवा मूल्य समिति से सिफारिश की थी। इस बीच विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक ने निम्न और मध्यम आय वाले देशों को टीका खरीदने के लिए ऋण की पेशकश की है। विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 15.3 करोड़ डॉलर का कर्ज कोविड-19 के संबंध में स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन ने विदेशों में छुट्टियां मनाने पर चेताया
ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दूसरे देशों में छुट्टियां मनाने के खिलाफ चेतावनी दी है। देश के रक्षामंत्री बेन वालेस ने कहा कि पड़ोसी यूरोपीय देशों के भीतर संक्रमण में वृद्धि से टीकाकरण के फायदों पर ग्रहण लग सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यदि यात्रा योजनाओं पर कड़ाई से नियंत्रण नहीं लगाया गया तो यात्रियों द्वारा घातक वायरस की नई किस्मों को साथ लेकर आने का जोखिम है। उन्होंने ‘स्काई न्यूज’ से कहा, देश के बाहर जो कुछ हो रहा है, उससे हम आंख और कान बंद नहीं रख सकते।