फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Fawad Chaudhary Arrest wife Hiba accusation husband taken to unknown place

Fawad Chaudhry: इमरान के करीबी रहे पाकिस्तान के पूर्व मंत्री गिरफ्तार, पत्नी हिबा व भाई ने अपहरण का आरोप लगाया

Sat, 04 Nov 2023 03:40 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 04 Nov 2023 03:40 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी को इस्लामाबाद में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। फवाद की पत्नी का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद उनके पति को किसी अज्ञात जगह ले जाया गया है।

विज्ञापन
Pakistan Fawad Chaudhary Arrest wife Hiba accusation husband taken to unknown place
पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी (फाइल) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान सरकार के बड़े मंत्री रहे फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फवाद चौधरी की पत्नी हिबा फवाद चौधरी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शनिवार को पाकिस्तान से संचालित- जियो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि फवाद की गिरफ्तारी के बाद उनके पति को "अज्ञात स्थान" पर ले जाया गया।
विज्ञापन


हिबा फवाद चौधरी ने कहा कि फवाद चौधरी को पुलिस और सादे कपड़े पहने लोगों ने गिरफ्तार किया। जियो न्यूज से बात करते हुए हिबा फवाद चौधरी ने कहा, 'हमें यह नहीं बताया गया है कि फवाद को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है?' उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर फवाद की गिरफ्तारी की पुष्टि कर कहा, "फवाद को गिरफ्तार कर लिया गया और अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।" बता दें कि फवाद कानून मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, करीब पांच महीने पहले मई, 2023 में फवाद चौधरी को इस्लामाबाद में सुप्रीम कोर्ट (एससी) के बाहर गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फवाद चौधरी गिरफ्तारी से बचने के लिए सुबह 11 बजे (स्थानीय समय) से पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के अंदर मौजूद थे। हालांकि, शीर्ष अदालत परिसर से बाहर आने के बाद पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पीटीआई के पूर्व नेता फवाद चौधरी, वर्तमान में इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी के बारे में पाकिस्तान से प्रकाशित डॉन की रिपोर्ट में कहा गया, फवाद के भाई फैसल चौधरी ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की।

फैसल ने आरोप लगाया कि पूर्व संघीय मंत्री फवाद को "कुछ वर्दीधारी अधिकारियों ने सादे कपड़े पहने लोगों के साथ अपहरण कर लिया। कार्रवाई के समय फवाद इस्लामाबाद में अपने आवास पर नाश्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि "बार-बार आग्रह करने के बाद भी, उन्होंने कोई गिरफ्तारी वारंट या आदेश पेश नहीं किया। मुझे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है।''

गौरतलब है कि फवाद की गिरफ्तारी पीटीआई नेता असद कैसर को भ्रष्टाचार के एक मामले में हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद हुई है। बता दें कि बीते 9 मई को पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़के दंगों के बाद पार्टी पर देशव्यापी कार्रवाई के तुरंत बाद फवाद ने पीटीआई से नाता तोड़ लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी साल जुलाई में, लाहौर की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने पूर्व सूचना-प्रसारण मंत्री को 9 मई के दंगों से संबंधित दो आतंकी मामलों में अंतरिम गिरफ्तारी से पहले जमानत दे दी थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) की अपील पर चुनावी निकाय और मुख्य चुनाव आयुक्त की अवमानना से संबंधित एक मामले में फवाद और इमरान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।


खबरों के अनुसार, गैर-जमानती वारंट जारी होने के एक महीने बाद, उन्होंने आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) के समक्ष प्रत्येक मामले में 1,00,000 रुपये के जमानत बॉन्ड भरे। पाकिस्तान में 9 मई के विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएमएल-एन के पार्टी कार्यालय पर हमले के संबंध में मॉडल टाउन पुलिस में दर्ज आतंकी मामलों में फवाद पर भी आरोप लगाए गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed