फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan expects to resume talks with India on Kartarpur Corridor after elections

पाकिस्तान को चुनावों के बाद भारत से करतारपुर पर बातचीत की उम्मीद

Mon, 13 May 2019 03:38 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 13 May 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Pakistan expects to resume talks with India on Kartarpur Corridor after elections
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

पाकिस्तान को भारत में नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद करतारपुर कॉरिडोर पर समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद है। ये बात एक पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में कही गई है। 


loader

करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान के नरोवल जिले में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है। अगर कॉरिडोर परिचालन में आ गया तो भारतीय सिख बिना वीजा के पाकिस्तान स्थित अपने पवित्र स्थान जा पाएंगे।

एक्सप्रेस ड्रिब्यून की एक रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ये उम्मीद कर रहा है कि भारत में नई सरकार के आने के बाद करतारपुर कॉरिडोर पर दोबारा बातचीत शुरू हो सकती है। 

बता दें लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण 19 मई को है। इसके बाद 23 मई को नतीजे घोषित होंगे। एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है कि इस मामले में पाकिस्तान की ओर से कोई देरी नहीं हुई है। अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा है, "वह भारत है जो देर कर रहा है।"

हालांकि अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को पूरा विश्वास है कि भारत चुनावों के बाद फिर से बातचीत शुरू करेगा। बता दें 16 अप्रैल को दोनों देशों के बीच कॉरिडोर की रूपरेखा पर चर्चा हुई थी। तकनीकी विशेषज्ञों और विदेश कार्यालय के अधिकारियों ने जीरो पॉइंट (करतारपुर) में हुई चर्चा में भाग लिया था।

भारत ने 10 सदस्यों वाली पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि (पीएसजीपीसी) में कई खालिस्तानी अलगाववादियों के शामिल होने को लेकर चिंता व्यक्त की है। 

गौरतलब है कि गुरुनानक देवजी ने करतारपुर साहब में अपने जीवन के 18 साल बिताए थे। करतारपुर साहिब डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से करीब चार किमी की दूरी पर रावी नदी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है। यहां श्रद्धालु आते हैं। भारत की सीमा पर खड़े होकर दर्शन की सुविधा है। 

पाकिस्तान करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब से भारतीय सीमा तक कॉरिडोर का निर्माण करेगा। वहीं पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से सीमा तक दूसरे हिस्से का निर्माण भारत करेगा। 28 नवंबर को इसकी नींव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रखी थी। पाकिस्तान द्वारा बनाए जा रहे चार किलोमीटर के मार्ग का करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस साल नवंबर में बाबा गुरु नानक की 550वीं जयंती पर कॉरिडोर खुलने की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed