Pakistan Elections: बेटी मरियम और पूर्व PM नवाज शरीफ की जीत को चुनौती, लाहौर हाईकोर्ट पहुंचे PTI समर्थित नेता
पाकिस्तान के आम चुनाव पर दुनियाभर की नजरें हैं। पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को मिली चुनावी जीत को तकनीकी आधार पर चुनौती दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट में विजेताओं के खिलाफ दलीलें
याचिकाकर्ताओं में एक डॉ. राशिद ने कहा कि उन्होंने फॉर्म-45 के अनुसार शरीफ के खिलाफ सीट जीती थी। हालांकि, ईसीपी ने फॉर्म-47 जारी कर पीएमएल-एन सुप्रीम को विजेता घोषित कर दिया। इसी तरह, शहजाद ने कहा कि मरियम मतदान केंद्र के नतीजों (फॉर्म-45) के अनुसार सीट हार गई थीं, लेकिन 'फर्जी फॉर्म-47 के जरिए उन्हें सफल घोषित कर दिया गया।' एक अन्य पीटीआई समर्थित हारे हुए उम्मीदवार ने मुल्तान में पीपीपी के पूर्व प्रधान मंत्री यूसुफ रजा गिलानी की जीत को चुनौती दी। पीटीआई संस्थापक इमरान खान के साथ रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी की बेटी शाहर बानो ने भी अपनी हार को चुनौती दी है।
विजयी भाषण के बाद क्या बोले नवाज शरीफ?
गौरतलब है कि पाकिस्तान में चुनाव नतीजों की घोषणा की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है। तकनीकी गड़बड़ी और कुछ परेशानियों के कारण मतगणना खिंचती जा रही है। मतगणना के दौरान ही नवाज शरीफ ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया था। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 1,71,024 वोटों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। अपनी सीट जीतने के बाद लाहौर में पार्टी- पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के दफ्तर पहुंचे नवाज शरीफ ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से शहबाज शरीफ और पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार सरकार बनाने की संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े कैसे बनेंगे, इस बारे में बात करने के लिए शहबाज और इशाक डार आज रात अन्य दलों के नेताओं से संपर्क करेंगे।
त्रिशंकु संसद की अटकलें#WATCH | Former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif greets his supporters at party office of Pakistan Muslim League (N) in Lahore.
As per Pakistan media, a tough contest is being seen between the Pakistan Muslim League-Nawaz (PML-N), the Pakistan Peoples Party (PPP) and the… pic.twitter.com/f3hEznRskH — ANI (@ANI) February 9, 2024
नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले 74 वर्षीय शरीफ ने कहा कि उनकी पार्टी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की तरफ से समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों सहित सभी पार्टियों को मिले जनादेश का सम्मान करती है। देश को मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बैठने और सरकार बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हम बार-बार चुनाव नहीं करा सकते। त्रिशंकु संसद की अटकलों के बीच नवाज शरीफ ने कहा, उनकी पार्टी पाकिस्तान को दोबारा संगठित करने के लिए आमंत्रित करती है।
इमरान खान का विजयी भाषण
इसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। पीटीआई की तरफ से एक्स पर पोस्ट किए गए एआई-जनरेटेड भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री खान ने समर्थकों से कहा कि आपने अपना वोट डालकर हकीकी आजादी की नींव रखी है और मैं आपको आम चुनाव 2024 में जीत के लिए बधाई देता हूं। खान ने कहा कि आपके वोट के कारण 'लंदन योजना' विफल हो गई है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।[English subtitles]
— PTI USA Official (@PTIOfficialUSA) February 9, 2024
Imran Khan's AI generated VICTORY SPEECH after an analysis of the primary data from all certified Forms 45 collected by candidates shows PTI winning approximately 180 of the 266 National Assembly seats in the 2024 Election.#SubtitledByPTI #PTIWon pic.twitter.com/LWNcwwsdQQ