फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan elections 2024 Results updates Imran Khan PTI backed Independent candidates leading over 150 seats

Pakistan Polls: इमरान समर्थक उम्मीदवारों ने 154 सीटों पर बनाई बढ़त, गौहर बोले- शानदार जीत के साथ बनाएंगे सरकार

Fri, 09 Feb 2024 05:34 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 09 Feb 2024 05:34 AM IST
सार

पीटीआई अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने दावा किया कि उनकी पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार 150 से अधिक नेशनल असेंबली सीटों पर आगे चल रहे हैं। गौहर ने कहा कि पीटीआई शानदार जीत के बाद केंद्र और खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Pakistan elections 2024 Results updates Imran Khan PTI backed Independent candidates leading over 150 seats
Imran Khan - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान में आम चुनावों की मतगणना जारी है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि इमरान खान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। नेटिजन्स के अनुसार, पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने नेशल असेंबली की 154 सीटों पर बढ़त बना ली है। जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी 47-47 सीटों पर आगे हैं। रुझानों के मुताबिक मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) 4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 266 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 70 सीटें रिजर्व हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई चेयरमैन बैरिस्टर गौहर अली खान ने भी दावा किया कि उनकी पार्टी नेशनल असेंबली की 150 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। एक्स पर साझा किए गए वीडियो में बैरिस्टर गौहर ने कहा कि पीटीआई शानदार जीत के बाद केंद्र और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में सरकार बनाएगी। बता दें, पीटीआई पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अदियाला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान में आम चुनाव और प्रांतीय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया। वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गई। अभी रुझान आ रहे हैं। आधिकारिक नतीजे आज आने की उम्मीद है। शुरुआत रुझानों में पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान के समर्थक ज्यादातर सीटों पर आगे चल रहे हैं। इमरान की पार्टी का चुनाव चिह्न बैट जब्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई समर्थकों में उत्साह
पीटीआई समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों ने दावा किया है कि ये इमरान खान, उनकी पार्टी और पाकिस्तान की बड़ी जीत है। वहीं, दूसरी तरफ पाक सेना ने कहा है कि यह चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा। सेना ने लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि चुनाव के जो भी नतीजे आएंगे उससे देश में लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। 


ईसीपी ने इस्लामाबाद में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
धांधली, हिंसा और मोबाइल-इंटरनेट बैन के आरोपों के बीच पाकिस्तान चुनाव आयोग ने शुक्रवार तड़के नतीजों की घोषणा की। ईसीपी के विशेष सचिव जफर इकबाल ने शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई द्वारा समर्थित निर्दलीय समीउल्लाह खान ने 18 हजार से अधिक वोट हासिल किए, जिस वजह से किबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा की पीके-76 सीट पर उनकी जीत हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed