{"_id":"65c19a136965e0116001b88c","slug":"pakistan-election-us-says-closely-monitor-electoral-process-concern-over-violence-restrictions-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान चुनाव पर अमेरिका ने जताई चिंता, कहा- हम करीब से लगातार नजर रख रहे हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान चुनाव पर अमेरिका ने जताई चिंता, कहा- हम करीब से लगातार नजर रख रहे हैं
Tue, 06 Feb 2024 08:19 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:19 AM IST
सार
वेदांत पटेल ने कहा 'हम लगातार करीब से पाकिस्तान की चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं। हम चाहते हैं कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों और अभिव्यक्ति की आजादी, विधायी अधिकारों का सम्मान होना चाहिए।'
विज्ञापन
पाकिस्तान के आम चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की नजरें इन चुनाव पर लगी हैं। अमेरिका के विदेश विभाग ने बयान जारी कहा है कि उनकी पाकिस्तान के आम चुनाव पर करीब से नजर है और वे पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी, विधायी अधिकारों के उल्लंघन को लेकर चिंतित हैं। अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तानी जनता को अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल कर अपने भविष्य के नेता को चुनने का अधिकार होना चाहिए।
अमेरिका ने जताई चिंता
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि 'हम लगातार करीब से पाकिस्तान की चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं। हम चाहते हैं कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों और अभिव्यक्ति की आजादी, विधायी अधिकारों का सम्मान होना चाहिए।' वेदांत पटेल ने कहा 'हम हिंसा की घटनाओं, मीडिया की आजादी पर प्रतिबंध, इंटरनेट की आजादी पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं। पाकिस्तान के लोगों को अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल कर अपने भविष्य के नेता का चुनाव करने के अधिकार है और इसके लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना किसी डर के चुनाव होने चाहिए।'
अमेरिकी मीडिया ने भी पाकिस्तानी चुनाव पर उठाए सवाल
अमेरिकी समाचार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में राजनेताओं पर हो रही कार्रवाई साफ दिखाई दे रही है और इन्हीं वजहों से पाकिस्तान के चुनाव की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। पाकिस्तानी सेना का चुनाव में दखल है और पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। द फॉरेन पॉलिसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना अभी भी आम चुनाव को प्रभावित कर रही है। वहीं द वॉशिंगटन पोस्ट लिखता है कि पाकिस्तान के चुनाव एक राज्यभिषेक जैसे दिख रहे हैं, जिसमें विजेता पहले से ही तय दिख रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान 24.15 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। पाकिस्तान में पुरुष मतदाताओं की संख्या 6.9 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 5.9 करोड़ है। पाकिस्तान में वोटिंग की उम्र 18 साल है। पाकिस्तान में 96 प्रतिशत वोटर मुस्लिम, 1.59 प्रतिशत ईसाई, 1.6 प्रतिशत हिंदू और 0.5 प्रतिशत मतदाता अन्य हैं। पाकिस्तान के चुनाव में 266 सीटों वाली नेशनल असेंबली में पहुंचने के लिए 5121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें महज 312 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर हैं।