फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan election commission committee completes inquiry into senior bureaucrat's poll rigging allegations

Pakistan: चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच पूरी, समिति जल्द पाकिस्तान चुनाव आयोग को सौंपेगी रिपोर्ट

Thu, 22 Feb 2024 03:25 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 22 Feb 2024 03:25 PM IST
सार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव हुए थे। 17 फरवरी को रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत अली ने आरोप लगाया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश आठ फरवरी के चुनावों में चुनाव धांधली में शामिल थे। 

विज्ञापन
Pakistan election commission committee completes inquiry into senior bureaucrat's poll rigging allegations
पाकिस्तान चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने रावलपिंडी में चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच पूरी कर ली है। समिति जल्द अपनी रिपोर्ट चुनाव निकाय को सौंपेगी। दरअसल, ये आरोप एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी द्वारा लगाए गए हैं।

विज्ञापन

 
चुनावों में धांधली का आरोप
गौरतलब है, पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव हुए थे। जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। तमाम संगठनों का आरोप है कि चुनावों में धांधली की गई। वहीं, 17 फरवरी को रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत अली ने आरोप लगाया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश आठ फरवरी के चुनावों में चुनाव धांधली में शामिल थे। इन आरोपों के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जांच की मांग उठने लगी थी। 
विज्ञापन

 
रविवार को समिति का गठन
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने आरोपों की जांच के लिए रविवार को समिति का गठन किया था। लियाकत अली ने कहा था कि जो उम्मीदवार चुनाव हार रहे थे, उन्हें जीता हुआ घोषित किया गया। वहीं, पद से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने दावा किया कि रावलपिंडी के 13 उम्मीदवारों को जबरदस्ती विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के लिए गठित की गई ईसीपी की जांच समिति को तीन दिन का समय दिया गया था। समिति ने अपनी जांच तय समय में पूरी कर ली और जल्द चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंप देगी।

  
डीआरओ और आरओ ने किया इनकार
एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, 'समिति ने रावलपिंडी संभाग के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीआरओ) और रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) के बयान दर्ज किए हैं। डीआरओ और आरओ ने पूर्व आयुक्त के धांधली और परिणामों में हेरफेर के आरोपों से इनकार कर दिया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed