{"_id":"65c621fa4eae116b6b0f3a46","slug":"pakistan-election-2024-and-key-candidates-seats-results-2024-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Election: इमरान के गृह मंत्री रहे बड़बोले शेख रशीद की करारी हार, शरीफ-भुट्टो परिवार का रहा ऐसा हाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Election: इमरान के गृह मंत्री रहे बड़बोले शेख रशीद की करारी हार, शरीफ-भुट्टो परिवार का रहा ऐसा हाल
Fri, 09 Feb 2024 08:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 09 Feb 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान चुनाव
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 के नतीजे आने जारी हैं। गुरुवार को देशभर में लोगों ने 855 निर्वाचन क्षेत्रों में नेशनल असेंबली (NA) और प्रांतीय विधानसभाओं (PA) के लिए वोट किया था। इसके बाद गुरुवार शाम से ही मतगणना का काम जारी है। अब तक सभी सीटों के नतीजे नहीं आ सके हैं। अब तक के नतीजों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। चुनाव परिणामों में पाकिस्तान की राजनीति के कई बड़े चेहरों ने जीत हासिल की है जबकि कुछ बड़े नामों को हार का भी सामना करना पड़ा है।आइए जानते हैं चुनावों में अब तक परिणामों में किस पार्टी का कौन सा चर्चित चेहरा जीता और हारा?
नवाज शरीफ
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। नवाज शरीफ ने नेशनल असेंबली की दो सीटों से पर्चा भरा था। NA-15 पर नवाज को पीटीआई समर्थित शहजादा मुहम्मद गुश्तासाप खान ने हरा दिया। खान को यहां कुल 1,05,249 वोट मिले। वहीं, नवाज शरीफ को 80,382 वोट से ही संतोष करना पड़ा। नवाज मनसेहरा जिले की NA-15 के साथ ही लाहौर की NA-130 निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में थे। यहां उन्होंने बड़े अंतर से पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को हरा दिया। नवाज शरीफ को अपने गढ़ में 1,71,024 वोट मिले। उनकी विरोधी पीटीआई समर्थित डॉक्टर यासमीन रशीद को 1,15,043 वोट से संतोष करना पड़ा।

शहबाज शरीफ
पीएमएल-एन के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस चुनाव में कुल चार सीटों से ताल ठोक रहे थे। इनमें से दो नेशनल असेंबली और दो पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा की थी। शहबाज नेशनल असेंबली की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रहे।
PP-158 में शहबाज को जीत मिली है जबकि PP-164 से वह आगे चल रहे हैं। NA-123 से शहबाज को जीत मिली है जबकि NA-132 से आगे चल रहे हैं।

मरियम नवाज शरीफ
नवाज शरीफ की बेटी और पीएमएलएन सदस्य मरियम नवाज शरीफ नेशनल असेंबली की NA-119 पर जीतने में सफल रही हैं। मरियम में पंजाब प्रोविंस असेंबली के लिए भी चुनाव लड़ा था। यहां की PP-159 पर भी नवाज की बेटी को जीत मिली है।

हमजा शरीफ
शहबाज शरीफ के बेटे पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहे हमजा शरीफ NA-118 सीट पर चुनाव जीत गए हैं। वही, पंजाब के स्थानीय चुनाव की सीट PP-147 पर हमजा आगे चल रहे हैं।

भुट्टो-जरदारी परिवार
पाकिस्तान के चर्चित भुट्टो-जरदारी परिवार की किस्मत भी इस चुनाव में दांव पर है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की तरफ से NA-207 सीट से चुनाव लड़ा। आसिफ अली ने सरदार शेर मुहम्मद रिन्द बलोच को हराया।
आसिफ अली जरदारी और बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीपीपी के टिकट पर तीन सीटों से चुनाव लड़ा है। NA-127 पर बिलावल को हार का सामना करना पड़ा है जबकि NA-194 और NA-196 पर जीत मिली है।

मेहर बानो कुरैशी
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की बेटी मेहर बानो कुरैशी ने भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। मेहर बानो ने NA 151 से चुनाव लड़ा था जहां उन्हें पीपीपी के सय्यद अली मूसा गिलानी के हाथों हार मिली।

शेख रशीद अहमद
पाकिस्तान के पूर्व आंतरिक मंत्री शेख रशीद अहमद भी चुनाव मैदान में उतरे। NA-56 पर शेख रशीद को हार का सामना करना पड़ा है। अपने बड़बोले बयानों से विवादों में रहने वाले रशीद अहमद को महज 368 वोट मिले। उनको हराने वाले पीएमएलएन नेता मुहम्मद हनीफ को 96 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

फजल उर-रहमान
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पाकिस्तान भी के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान NA-44 सीट से हार गए हैं। इस सीट से पीटीआई समर्थक अली अमीन गंडापुर ने जीत दर्ज की। हालांकि, NA-265 सीट पर फजल-उर-रहमान को जीत मिली है।

हाफिज तल्हा सईद
कुख्यात आतंकी हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा सईद भी पाकिस्तान में चुनाव लड़ने उतरा था। NA-122 सीट पर तल्हा को पीटीआई समर्थित लातिफ खोसा ने हरा दिया है। भारत का मोस्ट वॉन्टेड हाफिज सईद मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता था।