फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Economic Crisis Ministers Can not Fly Business Class Or Stay In five Star Hotels Abroad

Pakistan Economic Crisis: न बिजनेस क्लास में सफर, न पांच सितारा होटलों में ठहर सकेंगे शहबाज सरकार के मंत्री

Fri, 24 Feb 2023 03:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 03:47 PM IST
सार

सरकार अब अतिरिक्त खर्चों में कटौती कर रही है। इस्लामाबाद में कैबिनेट की बैठक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, यह समय की मांग है। उन्होंने कहा, आत्मसंयम, सादगी और त्याग समय की मांग है। 

विज्ञापन
Pakistan Economic Crisis Ministers Can not Fly Business Class Or Stay In five Star Hotels Abroad
शहबाज शरीफ, आईएमएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान इस समय गहरे आर्थिक संकट से घिरा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब अमेरिकी डॉलर से भी कम रह गया है। महंगाई आसमान छू रही है। देश के लोग सत्ता में बैठे हुक्मरानों से अतिरिक्त खर्च में कटौती करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, सरकार ने मंत्रियों के वेतन में कटौती का फैसला किया है। इसके अलावा मंत्री अब बिजनेस क्लास में हवाई सफर नहीं कर पाएंगे और महंगे पांच सितारा होटलों में भी नहीं ठहर सकेंगे।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद हासिल करने के लिए पाकिस्तान को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। हाल ही में आईएमएफ की टीम पाकिस्तान पहुंची थी। सरकार के साथ उसकी नौ दौर की वार्ता हुई, लेकिन बेलआउट पैकेज पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद आईएमएफ की टीम वापस चली गई। तबसे वर्चुअल बैठक में ही आईएमएफ और पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों के बीच वार्ता हो रही है। 
विज्ञापन


सरकार अब अतिरिक्त खर्चों में कटौती कर रही है। इस्लामाबाद में कैबिनेट की बैठक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, यह समय की मांग है। उन्होंने कहा, आत्मसंयम, सादगी और त्याग समय की मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। एक अनुमान के मुताबिक, महज 3 अरब अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार के साथ 350 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले देश को डॉलर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के मुताबिक, बाढ़ के कारण आपूर्ति में बाधा, खाद्य पदार्थों की कमी और आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण पहली बार महंगाई रिकॉर्ड तीस फीसदी से ऊपर चली गई है। 


गंभीर परिस्थितियों के विरोध में आम लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि अतिरिक्त खर्च (मितव्ययता) उच्च स्तर पर हो रहा  है। शरीफ ने कहा कि कई संघीय और राज्य मंत्रियों के अलावा उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों ने स्वेच्छा से वेतन और भत्तों को छोड़ने का फैसला किया है। सरकार ने अगले साल तक लग्जरी वस्तुओं और कारों की खरीद पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed