{"_id":"642860144387df318805ac1d","slug":"pakistan-economic-crisis-four-pak-soldiers-killed-in-terror-attack-along-iran-border-latest-news-update-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Attack: ईरान सीमा पर आतंकी हमला, चार पाकिस्तानों सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Terror Attack: ईरान सीमा पर आतंकी हमला, चार पाकिस्तानों सैनिकों की मौत
Sat, 01 Apr 2023 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:49 PM IST
सार
जनवरी में भी बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर आतंकियों के हमले में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने ईरान से दोषियों को दंडित करने और गहन जांच सुनिश्चित करने को कहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलूचिस्तान के केच जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर शनिवार को आतंकियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के कम से कम चार जवानों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, एक अप्रैल 2023 को ईरान की ओर से आतंकवादियों के एक समूह ने केच जिले के जलगाई सेक्टर में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक नियमित सीमा गश्ती दल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने हमले की निंदा की है। उन्होंने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि देश के सपूत अपनी भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं। पूरा देश उन्हें सलाम करता है। आतंकवाद के खिलाफ जंग में देश एकजुट है।
विज्ञापन
इससे पहले जनवरी में बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर आतंकियों के हमले में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। इस घटना की पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने निंदा की थी और विदेश कार्यालय ने ईरान से दोषियों को दंडित करने और गहन जांच सुनिश्चित करने को कहा था।
विज्ञापन
उत्तरी वजीरिस्तान में मुठभेड़ में दो सुरक्षा अधिकारियों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान और मर्दन जिलों में हुई मुठभेड़ में काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के कांस्टेबल सहित कम से कम दो सुरक्षा अधिकारी मारे गए। पाक सेना की मीडिया शाखा के बयान में कहा गया है कि उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान काराक जिले के निवासी 29 वर्षीय सिपाही की मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि मुठभेड़ के दौरान 'आतंकवादियों' को करारा जवाब दिया गया। हालांकि, किसी आतंकी के मारे जाने की जानकारी साझा नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मर्दन जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में एक सीटीडी कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक वांछित आतंकी मारा गया। पुलिस ने कहा कि सीटीडी की टीम ने एक वांछित आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सेरी बहलोल इलाके में स्थित एक मस्जिद में छापा मारा। इस दौरान हमलावर ने सीटीडी अधिकारियों पर गोलियां चलाईं, जिससे कांस्टेबल उस्मान शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।
पाकिस्तान भगदड़ मामले में आठ गिरफ्तार
पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को मची भगदड़ मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान पुलिस ने शनिवार को बताया कि सभी की गिरफ्तारी बंदरगाह शहर कराची से हुई है। दरअसल, बीते दिनों एक रमजान खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य व्यक्ति घायल हुए थे।