फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan deputy PM Ishaq dar said India-Pakistan trade relations suspended due to heavy duty

Business Relation: पाकिस्तान का फिर छलका दर्द, डिप्टी पीएम डार बोले- भारत ने हम पर लगा दिए थे 200 फीसदी शुल्क

Mon, 20 May 2024 06:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 06:49 AM IST
सार

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत ने 200 फीसदी शुल्क लगाने का फैसला किया, जिसके कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं।  

विज्ञापन
Pakistan deputy PM Ishaq dar said India-Pakistan trade relations suspended due to heavy duty
पाकिस्तानी के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार - फोटो : एएनआई

विस्तार

खस्ताहाल पाकिस्तान का भारत के साथ कारोबारी संबंध न होने का दर्द फिर से छलका है। पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत ने भारी शुल्क लगा दिया, जिसके कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं।  

विज्ञापन

शनिवार को नेशनल असेंबली में कहा, पुलवामा के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया। भारत ने कश्मीर बस सेवा व व्यापार को भी निलंबित कर दिया। पाकिस्तानी दैनिक डॉन के अनुसार, डार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शर्मिला फारुकी के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने पड़ोसी देशों, खासकर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों के बारे में जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन

कश्मीर राग भी छेड़ा...सभी मुद्दों पर वार्ता की वकालत की 
पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भी पद संभाल रहे डार ने कहा, हम भारत के साथ जम्मू-कश्मीर समेत सभी मुद्दों के निपटारे के लिए लगातार रचनात्मक व परिणाम देने वाली वार्ता की वकालत कर रहे हैं। अब यह भारत पर निर्भर करता है कि वह शांति व संवाद के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले शत्रुता मुक्त वातावरण बनाए पाकिस्तान 
वहीं, इस पूरे मामले पर शुरू से ही भारत कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह संबंधों की इच्छा रखता है। लेकिन, इसके लिए आतंक व शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर है। 

कारोबार के लिए उत्सुक हैं व्यापारी  
डार ने इसी साल मार्च में लंदन में संवाददाताओं के साथ बातचीत में भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान के व्यापारिक समुदाय की उत्सुकता पर प्रकाश डाला था। हालांकि, बाद में उनके कार्यालय ने सफाई दी थी कि पाकिस्तान की भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को संसद की तरफ से खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंध शिथिल कर दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed