फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Defence Minister slams Imran Khan, questions his loyalty for seeking help from the US World News

Pakistan: रक्षा मंत्री ख्वाजा ने की इमरान खान की आलोचना, अमेरिका से मदद मांगने के चलते वफादारी पर उठाए सवाल

Sun, 29 Dec 2024 02:24 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 29 Dec 2024 02:24 AM IST
सार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज आसिफ ने पूर्व पीएम इमरान खान के वफादारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान अमेरिका से मदद की भीख मांगने वाले पहले राजनेता हैं। एक समय इमरान खान ने कहा था कि गुलामी अस्वीकार्य है और अब कह रहे हैं गुलामी को तुरंत स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन
Pakistan Defence Minister slams Imran Khan, questions his loyalty for seeking help from the US World News
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान की सियासत में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नाम से सियासत तेज है। जहां पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इमरान खान की वफादारी पर सवाल उठाते हु्ए निशाना साधा है। उन्होंने खान पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका से विदेशी हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, जबकि उन्होंने पहले इस तरह की बातों को नकारा था।
विज्ञापन


अमेरिका से भीख मांगने का लगाया आरोप
आसिफ ने कहा कि खान अमेरिका से मदद की भीख मांगने वाले पहले राजनेता हैं। उन्होंने कहा कि एक समय इमरान खान ने कहा था कि गुलामी अस्वीकार्य है और अब कह रहे हैं गुलामी को तुरंत स्वीकार करना चाहिए। इसके साथ ही आसिफ ने खान की वफादारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस व्यक्ति का इतिहास क्या रहा है? कोई मुझे बताए कि वह किसके प्रति वफादार रहा है? यहां तक कि उसकी अपनी पार्टी के लोग भी यह नहीं बता सकते कि वह किसके प्रति वफादार था।
विज्ञापन


पीटीआई के बदले रुख पर उठाए सवाल
इसके सात ही आसिफ ने पीटीआई के अचानक बदले हुए रुख पर भी सवाल उठाया और पूछा कि पिछले 15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि पीटीआई बातचीत के लिए तैयार हो गई? क्या यह कोई जादू था? उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत की प्रक्रिया में सभी प्रमुख ताकतों को शामिल करना जरूरी है, ताकि एक संतुलित और समावेशी दृष्टिकोण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ उनके मतभेदों के बावजूद, वे लोकतंत्र के चार्टर का सम्मान करते हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री के विशेष सहायक राणा सनाउल्लाह ने भी कहा था कि इमरान खान, नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी को मिलकर पाकिस्तान की समस्याओं का हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों का समाधान केवल बातचीत के जरिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed