{"_id":"64b29708923a7400360105b3","slug":"pakistan-defence-minister-khwaja-asif-says-militants-attacking-his-country-given-refuge-in-afghanist-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'आतंकवादियों को अफगानिस्तान में मिल रही पनाह, ये नहीं चलेगा', अपने पड़ोसी पर भड़के पाक रक्षा मंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'आतंकवादियों को अफगानिस्तान में मिल रही पनाह, ये नहीं चलेगा', अपने पड़ोसी पर भड़के पाक रक्षा मंत्री
Sat, 15 Jul 2023 06:24 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Jul 2023 06:24 PM IST
सार
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को दावा किया कि उनके देश में खून-खराबा करने वाले आतंकवादियों को पड़ोसी देश अफगानिस्तान में शरण मिल रही है और पाकिस्तान अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
ख्वाजा आसिफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देने के लिए जाना जाता है, दुनियाभर में प्रतिबंधित आतंकवादी पाकिस्तान में खुले घूम रहे हैं। लेकिन आतंकवादियों का आका पाकिस्तान खुद अब इससे परेशान हो चुका है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को दावा किया कि उनके देश में खून-खराबा करने वाले आतंकवादियों को पड़ोसी देश अफगानिस्तान में शरण मिल रही है और पाकिस्तान अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान पड़ोसी और भाई देश होने के अधिकार को पूरा नहीं कर रहा है और दोहा समझौते का पालन नहीं कर रहा है। इसके विपरीत, पाकिस्तानियों का खून बहाने वाले आतंकवादियों को अफगान धरती पर शरण मिल रही है। यह स्थिति अब जारी नहीं रह सकती। पाकिस्तान अपनी भूमि और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग करेगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री का बयान पाकिस्तानी सेना द्वारा काबुल को आतंकवादियों को पाकिस्तान में हमलों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल करने से रोकने की चेतावनी देने के एक दिन बाद आया है। 13 जुलाई को बलूचिस्तान में दो अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में 12 सैनिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान में गुस्सा चरम पर है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में टीटीपी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।