फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan dazed after Ajit Doval leaving NSA SCO meeting Meeting

डोभाल के शंघाई सहयोग संगठन की बैठक छोड़ने से बौखलाया पाकिस्तान

Wed, 16 Sep 2020 07:22 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Sep 2020 07:22 PM IST
सार

  • पाकिस्तान का दावा, नक्शा विवाद को लेकर मेजबान रूस भारत के साथ नहीं
  • कसूरी ने कहा, आक्रामक रवैये से अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भरोसा खो रहा है भारत  
  • भारत ने कहा, पाकिस्तान से ऐसी ही प्रतिक्रिया ही उम्मीद थी

विज्ञापन
Pakistan dazed after Ajit Doval leaving NSA SCO meeting Meeting
NSA SCO Meeting - फोटो : File Photo

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने जिस तरह शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में पाकिस्तान की ओर से फर्जी नक्शा पेश करने पर विरोध जताया और बैठक बीच में ही छोड़ दी, उससे पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना कर भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना भरोसा खोता जा रहा है। उनका दावा है कि डोभाल के बैठक छोड़कर चले जाने के बाद भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ ने अपनी पूरी बात रखी और उनके पीछे पाकिस्तान का वही राजनीतिक नक्शा लगातार लगा रहा, जिसे देखकर डोभाल ने बैठक का बहिष्कार किया था।

विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक कुरैशी ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि भारत ने बैठक के नियमों की अनदेखी की है और बैठक के आयोजक रूस ने भी इसे गलत ठहराया है। कुरैशी का दावा है कि भारत ये गलतबयानी कर रहा है कि रूस ने डोभाल के इस मुद्दे पर बैठक छोड़ देने का समर्थन किया। इससे पहले पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार मोईद युसुफ के ऑफिस ने भी बयान जारी कर कहा कि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान उनके पीछे लगे पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शे को लेकर भारत ने आपत्ति उठाई थी, जिसे फोरम ने खारिज कर दिया था और नक्शा उनके पूरे भाषण के दौरान मौजूद रहा।
विज्ञापन


कुरैशी ने अपने बयान में कहा है कि इस मसले पर बैठक का मेजबान रहा रूस पाकिस्तान के साथ नजर आया और उसने भारत के नजरिये का समर्थन नहीं किया। कुरैशी ने दावा किया कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के विवादित हिस्से पर भारत के कब्जे के बारे में संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव भी मौजूद है। कुरैशी ने बड़ी चालाकी से चीन के समर्थन में भी माहौल बनाया और अपने बयान में भारत पर आरोप लगाया कि लद्दाख के सीमा विवाद को चीन बातचीत से सुलझाना चाहता है, लेकिन भारत ने इसे लेकर आक्रामक रवैया अपना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ भारत ने पाकिस्तान के इस रवैये का कड़ा विरोध किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर बैठक के दौरान विवादास्पद और झूठा नक्शा रखा। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि भारत के सुरक्षा सलाहकार ने इस मुद्दे को बाकायदा मेजबान रूस के सामने रखा और विरोधस्वरूप बैठक का बहिष्कार किया क्योंकि ये बैठक के नियमों के खिलाफ है। और ऐसा हमें पहले से पता था कि पाकिस्तान इसे लेकर गलतबयानी करेगा और भारत पर आरोप लगाएगा।


पाकिस्तान ने इसी साल चार अगस्त को नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है, जिसमें उसने जम्मू-कश्मीर के तमाम विवादित क्षेत्रों को अपने हिस्से में बताया है। ये नक्शा कश्मीर से 370 हटाए जाने और कश्मीर के पुनर्गठन के एक साल होने के एक दिन पहले जारी किया गया और दावा किया गया कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का सम्मान करते हुए और कश्मीरियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह नक्शा जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed