फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Covid-19 positive cases rise to 1000 but PM Imran won’t impose lockdown

पाकिस्तान में कोविड-19 के एक हजार पॉजिटिव मामले, लेकिन पीएम इमरान ने लॉकडाउन से किया इनकार

Wed, 25 Mar 2020 03:28 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Mar 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Covid-19 positive cases rise to 1000 but PM Imran won’t impose lockdown
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कोरोना वायरस से संक्रमिक लोगों की संख्या एक हजार होने के बाद पाकिस्तान ने घरेलू उड़ानों का संचालन बंद करने की घोषणा की है। सरकार ने बताया है कि कोविड-19 से अब तक सात लोगों की मौत पाकिस्तान में हो चुकी है। वहां के नागरिक उड्डयन प्रवक्ता अब्दुल सत्तार खोखर ने कहा कि घरेलू उड़ानों पर गुरुवार से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इस्लामाबाद ने पहले ही ट्रेन सेवा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान में प्रारंभिक संक्रमित लोगों में से अधिकांश पाकिस्तानी तीर्थयात्री थे जो पड़ोसी हार्ड-हिट ईरान से लौट थे। मध्य पूर्व एशिया में इस वायरस का सबसे अधिक प्रकोप देखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब वो लोग भी संक्रमित हो रहे हैं जिन्होंने कहीं की भी यात्रा नहीं की है। ऐसे मामले अब सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में 400 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब के पूर्वी प्रांत में सबसे अधिक मामले (296) सामने आए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में 78 मामले, बलूचिस्तान में 110, वहीं राजधानी इस्लामाबाद में 15 लोगों को कोविड-19 का संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी
सिंध प्रांतीय सरकार ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया है, लेकिन पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह एक देश व्यापी लॉकडाउन लागू नहीं करेंगे और लोगों से आइसोलेशन में जाने के लिए अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि देशव्यापी कर्फ्यू से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।

उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की 25 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। देश को लॉकडाउन करने का मतलब होगा कि मतलब होगा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार अपने घरों के अंदर बंद हो जाएंगे फिर वे कैसे कमाएंगे? मंगलवार को पाकिस्तान ने कोविड-19 से हुई सातवीं मौत की सूचना दी थी। एक 57 वर्षीय मरीज शामिल जिसका लाहौर के मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा था, उसकी मौत हुई थी।


एक अधिकारी ने बताया कि छह सिविल कर्मचारियों को मंगलवार के दिन निलंबित कर दिया गया। वे आइसोलेशन में मौजूद एक कोरोनो वायरस रोगी के साथ सेल्फी के लिए गए थे। सोशल मीडिया पर उस सेल्फी को खूब शेयर किया गया। सेल्फी में एक ग्रुप में कई लोग मरीज को घेरे खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। किसी के चहरे पर मास्क तक नहीं है, सिर्फ मरीज ने मास्क पहन रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed