फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court asks ISI chief to submit report on audio leak of call between bushra bibi and her lawyer

Pakistan: हाईकोर्ट ने ISI प्रमुख से मांगी रिपोर्ट; बुशरा बीबी और उनके वकील के बीच कॉल के ऑडियो लीक का मामला

Thu, 07 Dec 2023 05:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Dec 2023 05:27 PM IST
सार

अदालत ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और उनके वकील के बीच लीक हुई कॉल की ऑडियो फोरेंसिक जांच करने के लिए भी कहा है। जिससे इसके बारे में हर तथ्य पता लग सके।

विज्ञापन
Pakistan court asks ISI chief to submit report on audio leak of call between bushra bibi and her lawyer
इमरान खान और बुशरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। अब पाकिस्तान की इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और उनके वकील लतीफ खोसा के बीच कथित तौर पर लीक हुए ऑडियो पर रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में हाईकोर्ट ने आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को इस बारे में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसके साथ ही अदालत ने एफआईए, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) और पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) को भी नोटिस जारी कर मामले पर उनका जवाब मांगा है।

विज्ञापन


इस्लामाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बाबर सत्तार ने यह आदेश वकील लतीफ खोसा द्वारा उनके और उनके मुवक्किल के बीच लीक हुए ऑडियो के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई के दौरान यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और उनके वकील के बीच लीक हुई कॉल की ऑडियो फोरेंसिक जांच करने के लिए भी कहा है। जिससे इसके बारे में हर तथ्य पता लग सके। इसके साथ ही न्यायमूर्ति सत्तार ने याचिका की एक प्रति इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल को भेजने का भी निर्देश दिया। फिलहाल कोर्ट ने मामले की सुनवाई 11 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed